बेबी को सॉलिड फूड खिलाते समय पेरेंट्स अक्सर करते हैं ये 5 गलतियां, जानें डॉक्टर एडवाइस

Published : Jul 09, 2026, 07:00 PM IST
सॉलिड फूड

सार

Baby Solid Food Tips: क्या आप 6 महीने के बच्चे को पहली बार सॉलिड फूड शुरू करने जा रहे हैं? जानिए वे 5 आम गलतियां जो माता-पिता अक्सर करते हैं और कैसे सही तरीके से ठोस आहार शुरू करके बच्चे को बेहतर पोषण और स्वस्थ खाने की आदतें दी जा सकती हैं।

6 महीने बाद बच्चे को मां के दूध के अलावा सॉलि़ड फूड देना शुरू किया जाता है। इस दौरान पेरेंट्स कुछ आम गलतियां करते हैं, जिसके कारण बच्चे का न्यूट्रिशन कम हो सकता है। बच्चों की डॉक्टर माधवी भरद्वाज सोशल मीडिया के माध्यम से बताती हैं कि पेरेंट्स 6 महीने के बच्चे को सॉलिड फूड तो देना शुरू कर देते हैं लेकिन कुछ गलतियां ग्रोथ में कमी का कारण बन सकती है। 

न पिलाएं दाल चावल का पानी

डॉक्टर कहती हैं कि आपको 6 महीने के बच्चे को दाल या चावल का सिर्फ पानी नहीं देना है बल्कि पूरी दाल और चावल को अच्छी तरीके से मैश करके खिलाना है। अगर बच्चे का पेट पानी से ही भर जाएगा, तो उसे न्यूट्रिशन नहीं मिल पाएगा। अक्सर पेरेंट्स यह गलती जरूर करते हैं।

दूध बहुत ज्यादा न पिलाएं

6 महीने के हो चुके बच्चों को अक्सर पेरेंट्स दूध की अधिक मात्रा देते हैं। वहीं सॉलि़ड फूड बहुत थोड़ा देते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। आप बच्चे को ब्रेस्टफीड करा रही हैं या अगर फॉर्मूला मिल्क दे रही हैं, तो उसे कंटीन्यू करें लेकिन में मेन मील जरूर खिलाएं।

जूस नहीं, खिलाएं फल

डॉक्टर माधवी भरद्वाज कहती हैं कि बच्चों को सिर्फ फलों का रस ना पिलाएं। अगर बच्चे को पूरा न्यूट्रिशन देना चाहते हैं, तो उसे पूरा का पूरा फल देना सही रहेगा। कोशिस करें कि सॉफ्ट फल जैसे कि केला, आम, सेब आदि को हल्का मैश करके दें। 

और पढ़ें: घर में रखा एसिडिक क्लीनर बना खतरा! बच्ची का 6 किलो वजन घटा, डॉक्टर ने बताई वजह

बच्चों को बिस्किट से रखें दूर

अक्सर पेरेंट्स 6 महीने के बच्चे को चाय में बिस्किट डिप करके खिलाते हैं, जो कि बिल्कुल भी ठीक नहीं होता है। अगर आप बच्चे को इस तरह के मैदा फूड्स खाने की आदत डाल देंगे, तो उन्हें यह सब चीजें बहुत अच्छी लगेगी और बच्चे ज्यादा मात्रा में खाना पसंद करेंगे।

जुकाम होने पर न करें ये चीजें बंद

अगर बच्चे को जुकाम हो जाता है, तो पेरेंट्स उसे फल से लगाकर दूध देना भी बंद कर देते हैं। आपको इससे पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और फिर बच्चे का डाइट प्लान रेडी करना चाहिए।

और पढ़ें: Medicine Timing Guide: प्रिस्क्रिप्शन में OD, BD, TDS का क्या मतलब होता है? डॉक्टर से जानें दवा लेने का सही समय

PREV

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

कॉटन ब्लाउज में लगेंगी कमाल, लो बजट में शानदार डिजाइन्स
Flower Farming: किसान जरूर लगाएं ये 5 फूलों की फसल, त्योहारों में बढ़ जाती है कीमत