यह है 7 बच्चों को मारने वाली खूंखार नर्स, नसों में इंजेक्शन से हवा भर के मासूमों को उतारती है मौत के घाट

Published : Oct 12, 2022, 10:20 AM IST
यह है 7 बच्चों को मारने वाली खूंखार नर्स, नसों में इंजेक्शन से हवा भर के मासूमों को उतारती है मौत के घाट

सार

बच्चों को जन्म दिलवाने वाली नर्स किसी भगवान से कम नहीं होती है, इसलिए इन्हें धरती के भगवान कहा जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खूंखार नर्स की कहानी बताने जा रहे हैं, जो नवजात बच्चों को मौत के घाट उतार देती है।

लाइफस्टाइल डेस्क : दुनिया में कई ऐसी दिल को झकझोर कर रख देने वाली घटनाएं होती है, जिन्हें देखकर या सुनकर हम सन्न रह जाते हैं और सोचते है कि आखिर हमारे समाज में हो क्या रहा है ? ऐसा ही एक मामला सामने आया है इंग्लैंड से, जहां पर बच्चों को जन्म दिलवाने वाली नर्स ही उनकी हत्यारिन बन गई। उसने एक दो नहीं बल्कि 7 नवजात बच्चों को मौत के घाट उतार दिया और उन्हें मारने के लिए उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। आइए आज हम आपको बताते हैं इस नर्स की कहानी जिसने दर्जनों बच्चों के शरीर में इंजेक्शन से हवा भरी और उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इनमें से कुछ की किस्मत अच्छी थी जो बच गए, लेकिन कुछ तो यह दुनिया देख भी नहीं पाए...

कौन है यह बेबी कलर नर्स
दरअसल ,इंग्लैंड के काउंटलेस ऑफ चेस्टर हॉस्पिटल में 32 साल की लूसी लेटबाई नाम की नर्स नवजात बच्चों के वार्ड में नर्स का काम करती थी। लेकिन इस नर्स के दिमाग में ना जाने क्या फितूर सवार हुआ कि जिन बच्चों को उसने खुद पैदा करवाया था, उन्हें ही मौत के घाट उतार दिया। दरअसल इस नर्स पर आरोप है कि इसने कुछ बच्चों को इंसुलिन लगा कर मार डाला और कुछ बच्चों को उसने हवा भरे इंजेक्शन लगाए, तो किसी के पेट में दूध के इंजेक्शन लगाकर मौत के घाट उतार दिया। इस बेबी किलर नर्स ने 5 नवजात लड़कों और 2 लड़कियों को मार डाला जबकि 17 बच्चे गंभीर रूप से बीमार हुए।

अदालत ने की सुनवाई 
हाल ही में मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट में सुनवाई के दौरान खुलासा हुआ कि कैसे नर्स ने बच्चों को मारा। दरअसल, 14 जून 2015 को लूसी ने एक प्रीमेच्योर बेबी को मारा था। उसे दूसरे बेबी की देखभाल सौंपी गई थी, जबकि दूसरी नर्स को प्रीमेच्योर बेबी की देखभाल के लिए कहा गया था। मगर जैसे ही दूसरी नर्स रूम से बाहर गई तो लूसी ने देखा कि बच्चा रूम में अकेला है और उसने बच्चे शरीर में इंजेक्शन या नाक से ट्यूब के जरिए हवा भरी पेट में ज्यादा गैस पर जाने के चलते इस बच्चे की मौत हो गई।

कई बच्चों को उतारा मौत के घाट 
इतना ही नहीं लूसीने कई ऐसे बच्चों को मारने की कोशिश की। जून 2015 से जून 2016 में उसने 5 लड़कों और 2 लड़कियों को मार डाला, जबकि 5 लड़के और 5 लड़कियों को मारने की कोशिश भी की। एक बच्चा तो दो बार बच गया, लेकिन तीसरी बार लूसी ने उसे मार ही डाला। हालांकि, इतने सालों से नर्स लूसी इन आरोपों से इनकार कर रही है और लंबे समय से इस मामले में सुनवाई चल रही है। अब इस मामले में कोर्ट का फैसला आना बाकी है।

और पढ़ें: ब्लैक डायरी: शादी के 10 साल बाद पत्नी बोलने लगी है-सेक्स के लिए किसी और के पास जाओ

कोमा में गई नर्स ने भगवान से मिलने का किया दावा, बताया-ईश्वर ने इस बारे में की बात


 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

1 चीज से 5 काम: फेंकने की बजाय बच्चों के पुराने मोजों का करें नया इस्तेमाल
आलिया भट्ट के 6 सबसे यूनिक ब्लाउज, 2026 की वेडिंग के लिए आप भी बनवा लें