
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दादी का वीडियो खूब धूम मचा रहा है। सिर्फ 10 सेकंड के इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला शहर के पब्लिक पार्क में लगी जिम की मशीन पर रॉकेट की रफ़्तार से एक्सरसाइज करती दिख रही हैं। कमाल की बात तो ये है कि उन्होंने ये सब साड़ी पहनकर किया है। वीडियो में उनके आसपास खड़े बच्चे और बड़े, सभी उन्हें हैरानी से देख रहे हैं।
ये वीडियो बेंगलुरु का है, जिसे संदीप पार्श्वनाथ नाम के एक शख्स ने X प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। वीडियो में दादी 'एयर स्विंग' मशीन पर जिस तेज़ी से कसरत कर रही हैं, उसे देखकर कुछ लोगों का कहना है कि शायद वीडियो की स्पीड एडिटिंग या AI से बढ़ाई गई है। हालांकि, इस बारे में कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है।
वीडियो शेयर करने के साथ ही संदीप ने एक ज़रूरी सवाल भी उठाया है, जिसने एक बड़ी बहस छेड़ दी है। उन्होंने पूछा कि पार्कों में लगी इन जिम मशीनों का बिना किसी देखरेख के इस्तेमाल करना क्या खतरनाक नहीं है? अगर कोई हादसा हो जाता है तो इसकी ज़िम्मेदारी कौन लेगा? उन्होंने मांग की है कि अधिकारियों को हर मशीन के पास उसके इस्तेमाल और सुरक्षा से जुड़े निर्देश वाले बोर्ड लगाने चाहिए।
क्या बिना निगरानी के यह खतरनाक नहीं है! कुछ हो गया तो जिम्मेदारी कौन लेगा। BBMP को पार्कों में हर आउटडोर जिम उपकरण के बगल में बोर्ड पर स्पष्ट उपयोग दिशानिर्देश और सुरक्षा निर्देश स्थापित करने चाहिए। pic.twitter.com/iUvFUI50tJ
— Sandeep Parswanath (@sarpame) July 6, 2026
वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर लोग दो गुटों में बंट गए हैं। एक तरफ़ कुछ लोगों का कहना है कि बच्चों और बुज़ुर्गों की सुरक्षा के लिए हर मशीन के साथ निर्देश वाले बोर्ड होने चाहिए और मशीनों की रेगुलर मरम्मत भी होनी चाहिए। वहीं, दूसरी तरफ़ कुछ लोग कह रहे हैं कि सरकार हर पार्क में ट्रेनर तो नहीं रख सकती, इसलिए लोगों को चेतावनी बोर्ड से ज़्यादा खुद ही सावधानी बरतनी चाहिए।
इन सब बहसों के बीच, ज़्यादातर लोग इस उम्र में भी दादी की फिटनेस और एनर्जी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट किया, “वो अपनी ज़िंदगी अपने तरीके से जी रही हैं और एन्जॉय कर रही हैं।”
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.