
आउटफिट चाहे जितना अच्छा क्यों न हो जब तक मैचिंग या फिर स्टाइलिश हैंडबैग साथ में न हो लुक खिलकर नहीं आता है। यही वजह है कि साड़ी-सूट के अलावा महिलाएं हैंडबैग पर भी जमकर पैसा खर्च करती हैं। बाजार में क्लच, पोतली, पर्स से लेकर तमाम तरह की वैरायटी मिल जाएंगी। आजकल एथनिक अटायर पर ब्लैक कलर बैग्स की डिमांड बढ़ गई है। काले मोती और लेस वर्क पर यह कीमतें 1000-6000 रु. तक जाती हैं। अगर आप भी इतना पैसा नहीं खर्च करना चाहती हैं तो थोड़ी सी मेहनत कर इसे घर पर तैयार कर सकती हैं, जरूरत होगी तो एक चश्मे के डिब्बे की। आइए जानते हैं इस क्राफ्ट के बारे में विस्तार से।
चश्मे के डिब्बे की अच्छी तरह से साफ कर लें, इसके बाद चौड़ाई के हिसाब से नपाई करें और लेस को उसकी मेजरमेंट में काट लें। ध्यान रहे कि यह ज्यादा बड़ी या छोटी नहीं होनी चाहिए।
ये भी पढे़ं- Artificial Necklace Sets: गोल्ड प्लेटेड नेकलेस सेट, 89% तक ऑफर पर नेकलेस डिजाइन
चश्मे के डिब्बी के निचले हिस्से पर थोड़ा सा फैब्रिक ग्लू लगाकर कटी हुई लेस का एक टुकड़ा चिपकाएं, जिससे मोतियों की लटकन नीचे की तरफ।
जब पहली लेयर तैयार हो जाए, उसकी ऊपर थोड़ा सा ग्लू लगाकर दूसरी लेयर चिपकाएं। इस तरह नीचे से ऊपर की ओर बढ़ते हुए पूरी डिब्बी की परतों को कवर करें। इससे डिब्बी घनी और भरी हुई लगेगी। होल्डर के दोनों ओर लेस लगा दें। पर्स टांगने के लिए लटकन होना जरूरी है। इसके लिए, मोती वाली लेस का लंबा टुकड़ा काट लें और इसे सुई धागा की मदद से पर्स के दोनों सिरों को पर लगाकर सिल दें।
ये भी पढे़ं- Dhoop Batti Cones: घर पर धूपबत्ती बनाने का तरीका, 100% मिलेगी नेचुरल खुशबू
बस, आपका बेहद खूबसूरत और डिजाइनर दिखने वाला ब्लैक पोटली बैग तैयार है, जिसे आप हर इवेंट-फंक्शन में कैरी कर सकती हैं।
नोट- आप चाहे तो इस DIY हैंडबैग बनाने का पूरा तरीका hansacreates नामक इंस्टाग्राम पेज (वीडियो लिंक- https://www.instagram.com/reel/DZ7zUqITij_/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA== पर देख सकते हैं। )
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.