
लाइफस्टाइल डेस्क. घर में खुशहाली, तरक्की और शांति तीनों का होता है वास, अगर वास्तु के मुताबिक कुछ चीजों को लाते हैं। पुराने साल के जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है और नए साल (New Year 2023) के आगमन की तैयारी चल पड़ी है। लोग प्लानिंग में लग गए हैं कि नए साल पर उन्हें कहां जाना है, कैसे पार्टी करनी है। इतना ही नहीं नए साल पर उनका अहद यानी रेसोलुशन क्या होगा। वास्तु में भी कुछ चीजें बताई गई हैं जिसे नए साल पर घर में लाने से बरकत होती है। आइए बताते हैं वास्तु के मुताबिक उन 6 चीजों के बारे में जिसे नए साल के मौके पर घर में जरूर लाना चाहिए।
तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में बेहद खास माना गया है। घर में इसे लगाने से फैमिली हेल्दी रहती है। खुशियों का आगमन होता है। न्यू ईयर पर आप तुलसी का पौधा घर में लगा सकते हैं। दरअसल, तुलसी का पौधा भगवान विष्णु को प्रिय है। इतना ही नहीं तुलसी के पौधे में कई औषधिय गुण भी होते हैं जो कई रोगों को दूर करता है।
मोती शंख
इस नए साल पर मोती शंख को घर में लाना शुभ होगा। भगवान विष्णु के हाथों में शंख हम सबने देखा है। कहा जाता है कि शंख घर में लाने से आर्थिक तंगी होती है। घर में धन दौलत की बरसात होती है। इसलिए नए साल पर आप मोती शंख को खरीदें और पूजा करके तिजोरी में रख दें। इससे घर में खुशहाली का वास होगा।
मोर पंख
वास्तु के मुताबिक मोर पंख में मां लक्ष्मी का वास होता है। इतना ही नहीं मोर पंख भगवान विष्णु को भी बहुत प्रिय है। घर में अगर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास हो तो खुशहाली आना तो तय है। इसलिए इस नए साल पर घर में मोर पंख लेकर आए। वास्तु के मुताबिक इनकी संख्या 1 से 3 के बीच होनी चाहिए।
लघु नारियल
वास्तु के मुताबिक छोटा सा नारियल नए साल पर जरूर खरीदना चाहिए। इससे घर में बरकत आती है। इसे कपड़े में लपेटकर तिजोरी या जहां पैसे रखते हैं वहां पर रख दीजिए।
धातु का कछुआ
कछुए को वास्तु शास्त्र में सौभाग्य और समृ्द्धि का प्रतीक माना गया है। इसके घर में होने से पॉजिटिव एनर्जी भी बनी रहती है। नए साल पर चांदी, कांसा या पीतल का कुछआ खरीदकर घर ले आए। ये आपके जीवन में समृद्धि लेकर आएगा।
धातु का हाथी
वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर आप घर में धातु से बना हाथी रखते हैं तो यह निगेटिव एनर्जी को दूर करके पॉजिटिव एनर्जी लाता है। इसके साथ ही घर में खुशहाली बनी रहती है। तो इस साल न्यू ईयर पर चांदी के धातु से बनी हाथी की मूर्ती लेकर आएं।
और पढ़ें:
1 से 5 साल तक के बच्चों में बढ़ रही है ये 3 बीमारियां, ऐसे करें बचाव
क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर पार्टी में जान डाल देंगे यह स्पीकर्स, अमेजॉन पर मिल रहे भारी डिस्काउंट पर
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.