बिना मेहनत सर्दियों में आसानी से चमक जाएंगे जले और चिपचिपे बर्तन, अगर फॉलो करेंगी ये टिप्स

Published : Nov 18, 2022, 05:31 PM IST
बिना मेहनत सर्दियों में आसानी से चमक जाएंगे जले और चिपचिपे बर्तन, अगर फॉलो करेंगी ये टिप्स

सार

सर्दी के मौसम में सबसे ज्यादा तकलीफदेय होता है बर्तनों का धोना। जले और चिकनाई युक्त बर्तन को देखते ही किचन से दूर भागने का मन करता है। सिंक में रखे हुए बर्तन को चमकाने और वो भी बिना मेहनत के हो सकता है। बस इन हैक्स को देखना होगा।

लाइफस्टाइल डेस्क. सर्दी के मौसम में मसालेदार और तली हुई चीजें घर में ज्यादा बनती हैं। सिंक में बर्तनों का अंबार लग जाता है। जिसे धोना काफी मुश्किल भरा काम लगता है। बर्तन को धोने के लिए कई बार मन को मनाना पड़ता है क्योंकि ठंड इजाजत नहीं देती है बर्तन को छूने की। लेकिन छोटे-छोटे हैक्स की मदद से आप आसानी से बर्तन की सफाई कर सकती हैं वो भी बिना ठंड का मुकाबला किए हुए। तो चलिए बताते हैं बिना रगड़े और मेहनत के कैसे अपने बर्तनों को नया बना सकती हैं। वो भी चंद मिनटो में।

सबसे पहले करें ये काम
सर्दी के मौसम में बर्तन को धोने से पहले हाथों पर गल्फ लगा लें। इससे ना तो आपको ठंड लेगी और ना ही हाथ खराब होगा। गल्फ आपको आसानी से मार्केट में मिल जाएगा। अपनी जेब के अनुसार इसे खरीद सकती हैं। इसके साथ ही ज्यादा बर्तन इक्ट्ठा नहीं करें, बल्कि इसे हाथों हाथ धोते रहें।

गर्म पानी में बर्तन को भिगोकर रख दें
खाना खाने या बनाने के बाद बर्तन को गर्म पानी के टब में भिगोकर रख दें। इससे बर्तन पर लगी चिकनाई आसानी से हट जाएगी और हल्का डिश वॉश इस्तेमाल करके इसे आप चमका सकती हैं। मिनटों में बर्तन साफ हो जाएगा। ठंडे पानी से चिकनाई नहीं हटती हैं। जिससे आपको बर्तनों को रगड़ना पड़ता है।

नमक से चमक उठता है जला हुआ बर्तन

जले हुए बर्तन को साफ करने में काफी वक्त लगता है। ठंड के मौसम में किचन में ज्यादा देर रहना काफी टॉचर से भरा होता है। ऐसे में बर्तनों को चमकाने के लिए नमक का प्रयोग करें। जले हुए बर्तन को साफ करने में नमक सबसे प्रभावी चीज में गिना जाता है। इसलिए एक स्क्रब पैड पर  पर्याप्त नमक लें और जले हुए बर्तन को हल्का सा रगड़ें। देखें बर्तन तुरंत साफ हो जाता है।

बिना घिसे हुए बर्तन को ऐसे चमकाएं
इस हैक के जरिए बर्तन को बिना रगड़े साफ कर सकती हैं। इसके लिए कुछ स्टेप फॉलो करने पड़ेंगे। 
सबसे पहले सिंक की नाली को बंद कर दें। 
बर्तन का जूठा हटाकर उसमें रख दें।
फिर पानी भर दें।
इसके बाद इसमें  2 कप विनेगर डालें।
2 चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें। 
15 मिनट तक बर्तनों को इसमें छोड़ दें। फिर इसे निकालकर सिर्फ पानी से धो दें। बिना रगड़े ही देखेंगे बर्तन बिल्कुल साफ हो चुके हैं।

और पढ़ें:

श्रद्धा वाकर की हत्या करते ही बदल गई थी आफताब की जिंदगी! नई जॉब और नई लड़की के साथ करने लगा था 'मजे'

गले में तार बांधकर लगाया करंट, प्रेग्नेंट पत्नी के साथ पति की हैवानियत, गंभीर हालत में महिला ने दी खुशखबरी

PREV

Recommended Stories

सर्दियों में हर बार जम जाता है नारियल तेल? ये 4 स्मार्ट ट्रिक्स सेकंडों में बना देंगी लिक्विड
दिखने में एक पर आसामान जमीन का है फर्क, जानें बांधनी और चुनरी प्रिंट में अंतर