Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि के 9 दिनों तक पहने इन रंगों के कपड़े, माता रानी हो जाएगी प्रसन्न

Published : Mar 31, 2022, 11:53 AM IST
Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि के 9 दिनों तक पहने इन रंगों के कपड़े, माता रानी हो जाएगी प्रसन्न

सार

ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि (Chaitra Navratri 2022) के इन नौ शुभ दिनों में हर दिन अलग-अलग रंग जुड़े होते हैं। आइए आपको बताते हैं, किस दिन कौन सा रंग पहनाना चाहिए...

फूड डेस्क: नवरात्रि देवी दुर्गा को समर्पित नौ दिनों का त्योहार है। इस बार चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2022) की शुरुआत 2 अप्रैल से हो रही है, जो 10 अप्रैल तक रहेगी। नवरात्रि में भक्त हर दिन देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं। देवी के 9 रूप नौ रंगों को दर्शाते है। हर रंग का अपना महत्व होता है। यही कारण है कि नवरात्रि में भक्त 9 दिनों तक अलग-अलग रंग के कपड़े पहनते हैं। आइए आज आपको बताते हैं, हर दिन के रंगों का महत्व...

2 अप्रैल 2022: घटस्थापना/प्रतिपदा- पिंक
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन कलश की स्थापना और पूजा की जाती है। इश दिन आप लाल, गुलाबी या गहरे गुलाबी रंग के कपड़े पहनाना शुभ माना जाता है।

3 अप्रैल 2022: द्वितीया- पीला
नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के रूप में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। इस दिन सफेद, क्रीम या पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

4 अप्रैल 2022: तृतीया - केसरिया
नवरात्रि के तीसरे दिन बाघ पर सवार दुर्गा जी का तीसरा रूप यानी कि मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस दिन पीले, लाल, दूधिया और केसरिया रंग के कपड़े पहनाना चाहिए।

5 अप्रैल 2022: चतुर्थी - हरा
नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। मां कुष्मांडा को प्रकृति की देवी कहा जाता है। इसलिए इस दिन हरे और भूरे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से फल मिलता है।

6 अप्रैल 2022: पंचमी - सफेद
नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। सफेद, दूधिया, लाल या हरे रंग के कपड़े पहनकर स्कंदमाता की पूजा करना शुभ माना जाता है। 

7 अप्रैल 2022: षष्ठी - ऑरेंज
नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। इस दिन नारंगी, लाल, मैरून, गेरू या मूंगा रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए।

8 अप्रैल 2022: सप्तमी - नीला
नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। इनकी पूजा में बैंगनी, ग्रे, नीला और आसमानी रंग शुभ माने गए हैं। 

9 अप्रैल 2022: अष्टमी - लाल
नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के रूप में महागौरी की पूजा की जाती है। इनकी पूजा में केसरिया, नारंगी, गुलाबी या लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

10 अप्रैल 2022: नवमी - गुलाबी
नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन पूजा करने वालों के लिए लाल, गुलाबी, क्रीम, नारंगी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें-  Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि के दौरान भूलकर भी न करें ये 4 काम, हो सकता है कुछ अशुभ
  
अप्रैल 2022 में ग्रहों का दुर्लभ संयोग, सभी 9 ग्रह बदलेंगे राशि, शनिदेव बढ़ाएंगे इन 3 राशि वालों की परेशानी

31 मार्च को शुक्र ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, मेष सहित इन 3 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि में बनेगा ग्रहों का खास योग, देवी का वाहन घोड़ा होने से मिलेंगे शुभ फल
 

PREV

Recommended Stories

2025 में ये 30+ बेबी नेम रहें बेहद पॉपुलर, देखें लिस्ट और जानें इनका अर्थ
ठंड में भी शादी लुक रहेगा ऑन-फायर, ट्राई करें ये 5 स्टाइलिश वूलन ब्लाउज