क्रिसमस पर कभी भी अपने करीबियों और दोस्तों को ना दें ये गिफ्ट, किस्मत पर पड़ जाएंगे ताले

Published : Dec 22, 2022, 12:45 PM IST
क्रिसमस पर कभी भी अपने करीबियों और दोस्तों को ना दें ये गिफ्ट, किस्मत पर पड़ जाएंगे ताले

सार

क्रिसमस के मौके पर क्या आप भी अपने करीबियों, रिश्तेदारों या घरवालों को गिफ्ट देते हैं, तो उन्हें भूल कर भी इन चीजों को गिफ्ट ना दें।

लाइफस्टाइल डेस्क: क्रिसमस का त्योहार बस आने वाला है। ऐसे में लोग इसकी जोरदार तैयारियां कर रहे हैं। एक-दूसरे को गिफ्ट देने के अलावा घरों में पार्टी की तैयारी भी हो रही है। ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि आप अपने नियर और डियर वन को क्या गिफ्ट दें तो ये हम आपको पहले बता चुके हैं। लेकिन आज हम आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं, जो अपने करीबियों को कभी भी क्रिसमस पर गिफ्ट नहीं करनी चाहिए...

भगवान की मूर्ति 
क्रिसमस के मौके पर आप किसी भी व्यक्ति को कभी कोई भगवान की मूर्ति के नहीं दें। चाहे वो यीशु मसीह हो या फिर हिंदू धर्म के भगवान ही क्यों ना हो। 

पेट्स 
अगर क्रिसमस के मौके पर आप अपने बच्चों को कोई भी पेट एनिमल देने का विचार कर रहे हैं, तो ऐसा मत कीजिए, क्योंकि क्रिसमस के मौके पर पेट्स गिफ्ट देना शुभ नहीं माना जाता है।

कैश 
कई बार आप अपने बच्चों को कैश दे देते हैं ताकि अपने पसंद से अपना गिफ्ट खरीद सके या दोस्तों के साथ पार्टी कर लें। लेकिन क्रिसमस के मौके पर किसी को भी पैसे नहीं देने चाहिए कहते हैं। इससे आपकी जिंदगी में पैसों की तंगी आ सकती है। ऐसे में आप कोई गिफ्ट दे सकते हैं लेकिन कैश नहीं देना चाहिए।

रुमाल या परफ्यूम 
क्रिसमस के मौके पर आप अपने करीबियों या दोस्तों को कभी भी रूमाल या परफ्यूम गिफ्ट ना करें। कहा जाता है कि इससे रिश्ते में दरार पड़ने लगती है और इन चीजों का नकारात्मक प्रभाव भी जीवन पर पड़ता है।

बिजनेस एसेंशियल 
क्रिसमस के मौके पर आपको काम धंधे से जुड़ी हुई चीजें कभी किसी को गिफ्ट नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इस कारण आपको भी नुकसान हो सकता है। जैसे गिफ्ट में कभी भी बहता हुए झरने की सीनरी, कछुआ, फिश एक्वेरियम यह चीजें नहीं देनी चाहिए। इसके अलावा कांटेदार या बोनसाई पेड़ भी नहीं देनी चाहिए।

और पढ़ें: न्यू ईयर और क्रिसमस पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है ये 5 मॉकटेल ड्रिंक्स, बस इस तरह करें इन्हें तैयार

क्या होता है sex on the beach, जानें गूगल पर सबसे ज्यादा की गई ड्रिंक को बनाने की विधि

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Kitten Heels Sandals: ना बैलेंस बिगड़ेगा ना गिरेंगी, ऑफिस में डेली पहनें किटन हील्स फुटवियर
House Front Vastu Design: वास्तु के अनुसार घर के फ्रंट के 5 स्टाइलिश डिजाइन, जो बढ़ाएं पॉजिटिव एनर्जी और सुंदरता