Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन इन जगहों पर जलाएं दीया,धन-दौलत की होगी बरसात

Dhanteras 2022 Diya: धनतेरस इस साल 23 अक्टूबर को है।मान्यता है कि धनतेरस के दिन कुछ जगहों पर दीया जलाने से मां लक्ष्मी खुश होती हैं और आपके घर हमेशा के लिए विराजमान हो जाती हैं।

Nitu Kumari | Published : Oct 17, 2022 9:28 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क. दिवाली (Diwali 2022) से पहले धनतेरस (Dhanteras 2022 )आता है। इस बार 23 अक्टूबर को धनतेरस है। हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यह मनाई जाती है। सनातन धर्म में इस दिन का काफी महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी  (Maa Lakshmi) सोने का कलश लेकर प्रकट हुई थीं। इस लिए धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है और सोने-चांदी की खरीदारी की जाती है। इस दिन धन्वंतरी देव की भी पूजा होती है। दिवाली से पहले धनतेरस के दिन भी दीया जलाने का विशेष महत्व है। घर के कुछ खास जगहों पर दीया जलाने से कहा जाता है कि मां लक्ष्मी और धन्वंतरी देव खुश होते हैं और घर में सुख समृद्धि लाते हैं। आइए जानते हैं कि धनतेरस पर किन स्थानों पर दीया जलाना चाहिए।

अखंड दीप जलाना

Latest Videos

धनतेरस की रात में अखंड दीप जलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। पूजा स्थान पर दीपक जलाने से वास्तु दोष खत्म हो जाता है। धनतेरस की रात प्रदोष काल में पूजा वाले स्थान पर अखंड दीपक जलाए।'शुभम करोति कल्याणं,आरोग्यं धन संपदाम्,शत्रु बुद्धि विनाशाय,दीपं ज्योति नमोस्तुते।' मंत्र के साथ दीपक जलाएं। आप चाहे तो घी , तिल का तेल या फिर सरसो के तेल का भी दीया जला सकते हैं।

घर के ईशान कोण में 

धनतेरस के दिन घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व की दिशा) में गाय के शुद्ध घी के दीपक जरूर जलाना चाहिए। धर्मशास्त्र की मानें तो घी के दीपक जलाने से देवी-देवता खुश होते हैं। मां लक्ष्मी भी आशीर्वाद देती हैं। इस दिन दीपक में जो बाती लगाते हैं वो लाल रंग का होना चाहिए। घी में थोड़ा सा केसर डाल दें और अक्षत (चावल ) के ऊपर दीपक रखें।

बेल के नीचे

धनतेरस के दिन अगर आपके आसपास बेल का पेड़ हो तो वहां भी दीपक जलाना अच्छा माना गया है। इससे आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। घी का दीपक जलाना उचित माना गया है।

पीपल के पेड़ के नीचे

कहा जाता है कि पीपल के नीचे मां लक्ष्मी समेत सभी देवी देवता वास करते हैं। शनि देव भी पीपल के नीचे रहते हैं। इसलिए यहां धनतेरस के दिन दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे धन और वैभव की घर में कभी कमी नहीं होगी।

तुलसी के पास दीपक जरूर जलाएं

वैसे तो तुलसी के पास हर दिन दीपक जलाना चाहिए। लेकिन धनतेरस के दिन दीया जलाने का विशेष महत्व होता है। तुलसी में भगवान विष्णु वास करते हैं और मां लक्ष्मी को भगवान विष्णु प्रिय हैं। ऐसे में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है।

मंदिर में दीया जलाएं

धनतेरस के दिन देव स्थान यानी मंदिर में घी के दीये जलाने चाहिए।मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी समेत सभी देवी-देवता आशीर्वाद देते हैं। इसके साथ ही घर के मुख्य द्वार पर भी दीपक जलाना चाहिए।

और पढ़ें:

DIWALI RANGOLI DESIGN: इस बार दीपावली पर ट्राई करें मिरर वर्क से लेकर टेराकोटा पान रंगोली

Diwali Drink: इस दिवाली गेस्ट को परोसे ये 3 टेस्टी ड्रिंक्स, टेस्ट के साथ हेल्थ का रखेगा ख्याल

Share this article
click me!

Latest Videos

रिटर्न मशीन हैं 7 Stocks..मात्र 1 साल रखें बढ़ेगा पैसा!
कहीं आपके घी में तो नहीं है जानवरों की चर्बी, ऐसे करें चेक । Adulteration in Ghee
New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
CM बनते ही दूसरी कुर्सी पर बैठी Atishi , आखिर क्यों बगल में खाली छोड़ दी 'गद्दी' । Arvind Kejriwal