Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन प्रवेश द्वार पर करें ये 5 काम, मां लक्ष्मी का घर में होगा आगमन, बरसेगा धन

Published : Oct 11, 2022, 02:29 PM ISTUpdated : Oct 11, 2022, 05:14 PM IST
Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन प्रवेश द्वार पर करें ये 5 काम, मां लक्ष्मी का घर में होगा आगमन, बरसेगा धन

सार

Dhanteras 2022 vastu tips: धनतेरस इस साल 23 अक्टूबर (रविवार) को मनाई जाएगी। सोने-चांदी खरीदने में अगर आप असमर्थ हैं तो घर के मुख्य द्वार पर वास्तु के अनुसार कुछ चीजें रखने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा और धन की कभी कमी नहीं होगी। 

लाइफस्टाइल डेस्क. धनतेरस (Dhanteras 2022) कार्तिक महीने में दिवाली (Diwali) के दो दिन पहले मनाया जाता है। इस बार धनतेरस 23 अक्टूबर को पड़ रहा है। इस दिन सोने-चांदी खरीदने का महत्व होता है। मगर धन के अभाव में कुछ लोग इस दिन शुभ माने जाने वाले सोने और चांदी की खरीदारी नहीं कर पाते हैं। लेकिन धनतेरस के दिन अगर आप वास्तु के अनुसार अपने मुख्य दरवाजे को सजाते हैं तो मां लक्ष्मी का आगमन आपके घर होता है। उनका आशीर्वाद मिलता है और धन की बारिश होती है। आइए बताते हैं वो 5 चीजें जिसे मुख्य द्वार पर रखने से घर में सदैव समृद्धि बनी रहती है...

 मां लक्ष्मी के पैरों के निशान बनाना

धनतेरस के दिन मुख्य द्वार पर माता लक्ष्मी के चरण को रखना चाहिए। प्रवेश द्वार के बाई तरह मां लक्ष्मी जी के चरण लगाएं। चरण को बाहर से भीतर आते हुए लगाएं। बाजार में लक्ष्मी जी के चरण मिलते हैं जिसे लाकर आप मुख्य द्वार पर लगा  सकते हैं। इसके अलावा रंगोली से भी आप मां के चरण को बना सकते हैं। वास्तु के अनुसार इसे लगाने से मां लक्ष्मी जी घर में आती हैं। क्योंकि धरतेरस को मुख्य रूप से लक्ष्मी माता के आगमन का दिन माना जाता है।

घी के दीये जलाएं

धनतेरस के दिन से ही दिवाली का त्योहार शुरू हो जाता है। इस दिन मुख्य द्वार पर घी का दीया जलाना चाहिए। इसे प्रवेश द्वार के बाएं तरफ रखें। कोशिश करें कि दीया में इतना घी डाले कि वो सारी रात जलती रहे। यह भी सुनिश्चित करें कि घर में प्रवेश के समय प्रत्येक सदस्य दीया को देखें और प्रणाम करके घर में दाखिल हो। 

 बंधनवार लगाएं 

धनतेरस के दिन मुख्य गेट की सफाई करानी चाहिए। इसके बाद फूलों तथा पत्तों का बंधनवार लगाना चाहिए। बंधनवार बनाने में आम और अशोक के पत्तों को लें। इसके अलावा गेंदे का फूल लगाए। कमल का फूल भी लगा सकती हैं। आम का पत्ता माता लक्ष्मी का बहुत ही प्रिय होता है। मुख्य गेट की सजावट को देखकर माता लक्ष्मी का आगमना होता है।

स्वास्तिक बनाएं 

घर में धन की कमी नहीं हो इसके लिए मुख्य गेट पर स्वास्तिक का चिह्न जरूर बनाना चाहिए। यह मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। कागज का स्वास्तिक बनाकर आप घर के मुख्य दरवाजे पर लगा सकते हैं या फिर इसे लटका सकती हैं। इसके अलावा आप रंगोली से भी स्वास्तिक का चिह्न बना सकती हैं।

तुलसी या मनी प्लांट को घर के दरवाजे पर रखें

धनतेरस के दिन घर के मुख्य द्वार पर तुलसी और मनी प्लांट का पौधा रखना चाहिए। तुलसी मां लक्ष्मी का प्रिय हैं। इससे माता आकर्षित होती हैं। तुलसी के पास घी का दीया भी जलाएं। इसके अलावा मनी प्लांट भी रख सकती हैं। लेकिन इसे सारी रात बाहर नहीं छोड़ना चाहिए। शाम के वक्त से लेकर रात्रि तक इसे बाहर रखें फिर घर के अंदर कर लें।

(डिसक्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/ धार्मिक मान्यताओं के आधार पर दी गई हैं। इसकी  प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है।)

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

शादी के सालों बाद भी लहंगा रहेगा बिलकुल नया, दुल्हनें अपना लें ये 5 जादुई टिप्स
2025 के 5 ट्रेंडिंग वेलवेट ब्लाउज डिजाइन, सर्दियों में पाएं रॉयल बहू जैसा शाही लुक