
लाइफस्टाइल डेस्क. इस बार दिवाली (Diwali 2022) 24 अक्टूबर को हैं। जबकि धनतेरस (Dhanteras 2022) 23 अक्टूबर को है। दीपावली में लोग घर के साफ-सफाई करते हैं या फिर कराते हैं। इसके बाद सजाते हैं, ताकि लक्ष्मी मां पधार सकें। लेकिन घर के अंदर कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिसे कभी भी खराब समझकर फेंकना नहीं चाहिए। इससे लक्ष्मी मां नाराज हो जाती हैं। धन का अभाव होने लगता है। तो चलिए बताते हैं उन चीजों के बारे में जिसे कभी घर से बाहर नहीं निकालना चाहिए।
शंख-कौड़ी
शंख-कौड़ी सफाई के दौरान मिल जाए और इसे पुराना या फिर खराब समझकर बाहर फेंकने की सोच रहे हैं तो भूलकर भी ये ना करें। क्योंकि शंख-कौड़ी को महालक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।इसके घर में होने से लक्ष्मी स्वयं विराजमान होती हैं। इसलिए अगर ये आपको मिलता है तो अच्छी तरह धोकर पूजा वाली जगह पर रख दें। अगर इसे फेंकते हैं तो घर से लक्ष्मी मां चली जाएंगी।
मोरपंख
मोरपंख कई वास्तुदोष को दूर करता है। अगर आपको सफाई के दौरान मिल जाए तो गलती से भी ना फेंके। यह श्रीकृष्ण, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती,कार्तिके, श्री गणेश समेत कई देवताओं के किसी ना किसी रूप में प्रिय हैं। इसके घर में होने से धन लाभ होता है। तो अगर मोरपंख मिलता है तो उसे साफ करके पूजा स्थान पर रख दें।
झाड़ू
झाड़ू ना सिर्फ घर की सफाई करती है बल्कि नकारात्मक उर्जा को बाहर निकालती है। झाड़ू को मां लक्ष्मी का भी प्रतीक माना गया है। हालांकि इसके टूटने पर घर में इसे नहीं रखना चाहिए। लेकिन शुक्रवार या फिर गुरुवार को इसे नहीं फेंकना चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता का वास होता है। तो अगर टूटी हुई झाड़ू को फेंकना है तो दो दिन छोड़कर किसी भी दिन हटा सकते हैं।
लाल कपड़ा
लाल कपड़ा को दिवाली के दौरान घर से बाहर नहीं फेंकना चाहिए। अगर सफाई के दौरान लाल कपड़ा जिसका इस्तेमाल नहीं हुआ है उसे फेंकने की बजाय संभाल कर रख दें। यह सौभाग्य का प्रतीक होता है। मां लक्ष्मी को लाल कपड़ा बहुत प्रिय होता है।
पुराना सिक्का
सफाई के दौरान अक्सर पुराना सिक्का मिल जाता है जो अब नहीं चलता। कुछ लोग इसे संभालकर रख देते हैं तो कुछ इसे फेंक देते हैं। लेकिन इसे फेंकना नहीं चाहिए। घर में रखे सिक्के में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए इसे बेकार समझकर नहीं फेंकना चाहिए।
और पढ़ें:
करवा चौथ पर क्यों किया जाता है सोलह श्रृंगार, जाने 1-1 चीज को पहनने का महत्व
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.