
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के पास पार्लर जाकर हेयर स्पा कराने का समय या बजट नहीं होता। धूल, प्रदूषण, पसीना और स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स की वजह से बाल रूखे, बेजान और फ्रिज़ी हो जाते हैं। ऐसे में घर पर किया गया DIY हेयर स्पा आपके बालों को गहराई से पोषण देने के साथ स्कैल्प को भी रिलैक्स करता है। खास बात यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर चीजें आपकी किचन में ही मिल जाती हैं और इनमें किसी तरह के हार्श केमिकल्स भी नहीं होते।
हेयर स्पा की शुरुआत ऑयल मसाज से करें। इसके लिए 2-3 चम्मच नारियल, बादाम या ऑलिव ऑयल लें और उसे हल्का गुनगुना कर लें। अब उंगलियों की मदद से 10-15 मिनट तक स्कैल्प पर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और तनाव भी कम महसूस होता है।
अब एक साफ तौलिया गर्म पानी में भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लें और उसे 10-15 मिनट तक सिर पर लपेटें। स्टीमिंग की वजह से स्कैल्प के पोर्स खुलते हैं और तेल बालों की जड़ों तक बेहतर तरीके से पहुंचकर उन्हें गहराई से पोषण देता है।
स्टीमिंग के बाद बालों को माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैंपू से धो लें। ध्यान रखें कि बाल धोने के लिए बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। हमेशा सामान्य या हल्के गुनगुने पानी से ही बाल साफ करें, ताकि बालों की प्राकृतिक नमी बनी रहे।
हेयर स्पा का सबसे जरूरी हिस्सा है हेयर मास्क।
ऑप्शन 1:
1 पका हुआ केला + 2 चम्मच शहद + 1 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
ऑप्शन 2:
1 चम्मच एलोवेरा जेल + 1 चम्मच दही को थोड़ा-सा कंडीशनर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें।
इस मास्क को स्कैल्प और बालों की लंबाई पर लगाएं और 30-45 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद सामान्य पानी से बाल धो लें। यह मास्क बालों को मुलायम, चमकदार और हाइड्रेटेड बनाने में मदद करता है।
बाल हल्के गीले रहने पर लीव-इन कंडीशनर, हेयर सीरम या एलोवेरा जेल लगाएं। इससे बालों में लंबे समय तक नमी बनी रहती है, फ्रिज़ कम होता है और बाल स्मूद व शाइनी दिखाई देते हैं।
और पढ़ें: यंग गर्ल्स ट्राय करें 6 हेयरस्टाइल, सारा तेंदुलकर से लें आइडिया
50 की उम्र में भी चाहिए जवां त्वचा? अपनाएं ये आसान होममेड फेस सीरम
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.