DIY Bulb Decor Ideas for Home Decor: अगर आपके घर में खराब या फ्यूज बल्ब पड़े हैं, तो उन्हें बेकार समझकर फेंकने की जरूरत नहीं है। ये DIY आइडिया आपके घर को स्टाइलिश लुक देने के साथ-साथ Upcycling की अच्छी आदत भी विकसित करते हैं।
DIY Bulb Decor Ideas: पुराने बल्ब रीयूज के 6 DIY Ideas, मेहमान भी पूछेंगे कहां से खरीदा?
अक्सर घर में फ्यूज हो चुके बल्ब बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक दिए जाते हैं। लेकिन थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और कुछ आसान DIY ट्रिक्स की मदद से इन्हीं पुराने बल्बों को खूबसूरत होम डेकोर पीस में बदला जा सकता है। आजकल Upcycling Home Decor का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें पुरानी चीजों को नया रूप देकर दोबारा इस्तेमाल किया जाता है। इससे न सिर्फ घर की सजावट यूनिक बनती है, बल्कि पर्यावरण की भी मदद होती है।
अगर आपके घर में भी पुराने बल्ब पड़े हैं, तो उन्हें फेंकने की बजाय इन 6 शानदार DIY आइडिया से अपने घर की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।
27
हैंडमेड कैंडल होल्डर या टेबल डेकोर
बल्ब को मजबूत स्टैंड पर फिक्स करके उसके आसपास छोटे कंकड़, सूखे फूल, शंख या लकड़ी के टुकड़े सजाएं। बीच में LED टी-लाइट रखें। इससे बिना ज्यादा खर्च किए एक प्रीमियम टेबल डेकोर तैयार हो जाता है, जो डाइनिंग टेबल या लिविंग रूम में बेहद खूबसूरत लगता है।
37
हैंगिंग मिनी टेरारियम बनाएं
पुराने कांच के बल्ब को सावधानी से खाली करके उसके अंदर छोटे सक्यूलेंट, एयर प्लांट, रंगीन कंकड़, मॉस और मिनी डेकोरेटिव स्टोन रखें। ऊपर से जूट की रस्सी या मेटल वायर लगाकर इसे खिड़की, बालकनी या गार्डन में टांग दें। यह मॉडर्न और नेचुरल डेकोर का शानदार उदाहरण है।
47
फेयरी लाइट ऑर्नामेंट बनाएं
अगर आपके पास माइक्रो LED फेयरी लाइट्स हैं, तो बल्ब के अंदर उन्हें सजाकर खूबसूरत लाइट ऑर्नामेंट तैयार करें। रात के समय यह वार्म ग्लो देता है और बेडरूम, बालकनी या पार्टी डेकोरेशन के लिए बेहतरीन ऑप्शन बन जाता है।
57
बल्ब से बनाएं मिनी मसाला बोतल
पुराने बल्ब को क्लीन करके आप उन्हें यूज में भी ले सकती हैं। आप इस तरह से छोटी और क्यूट बल्ब से बनाएं मिनी मसाला बोतल। ये आपकी डायनिंग टेबल पर बहुत की क्लासी लगेंगी। इसमें आप नमक और चिली फ्लैक्स जैसे मसाले रख सकते हैं।
67
रंगीन फ्लावर वेस तैयार करें
फ्यूज बल्ब के अंदर थोड़ा रेत या छोटे पत्थर भरकर उसमें एक या दो ताजे फूल लगाएं। बल्ब को लकड़ी के स्टैंड, कॉर्क बेस या वायर होल्डर पर रखें। अंदर एक सीनरी होम, प्लांट, एनिमल जैसे मिनी आइटम को रखकर डेकोर शोपीस तैयार करें। आप चाहें तो पेस्टल पेंट, ग्लिटर या हैंड पेंटिंग करके इसे और सुंदर बना सकते हैं। यह सेंटर टेबल और स्टडी टेबल के लिए शानदार DIY डेकोर है।
77
पेंटेड बल्ब आर्ट से सजाएं दीवार
एक्रेलिक रंगों की मदद से पुराने बल्बों पर स्माइली, फूल, कैक्टस, मिनियन, पेंगुइन या छोटे-छोटे चेहरे बनाएं। इन्हें शेल्फ, स्टडी टेबल या वॉल शेल्फ पर सजाकर बच्चों के कमरे को भी रंगीन और आकर्षक बनाया जा सकता है।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.