4 आसान स्टेप में बनाएं करी पत्ते की हेल्दी चटनी, स्वाद के साथ मिलेंगे कई हेल्थ बेनिफिट्स

Published : Jul 10, 2026, 04:00 PM IST

Healthy Chutney Recipe: करी पत्ते की चटनी की आसान रेसिपी जानें। आयरन, बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह चटनी बालों को पोषण देने, पाचन बेहतर बनाने और खाने का स्वाद बढ़ाने में मदद कर सकती है। 4 आसान स्टेप में बनाएं और महीनेभर तक स्टोर करें।

PREV
14
करी पत्ती की चटनी के फायदे

करी पत्ती में आयरन, बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। अगर बालों की जड़ों को पोषण देना चाहती हैं, तो डायट में करी पत्ता की चटनी खाना शुरू कर दें। गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं में राहत मिलेगा और साथ ही खाने का स्वाद भी दोगुना बढ़ जाएगा। साथ ही करी पत्ती ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने का काम भी करता है। जानिए करी पत्ते की चटनी बनाने के लिए क्या इंग्रीडिएंट्स चाहिए। 

24
करी पत्ता चटनी बनाने के लिए सामग्री
  • करी पत्ता
  • 1-2 चम्मच तेल
  • 2 चम्मच तेल
  • 1 बड़ा चम्मच जीरा
  • 1 बड़ा चम्मच साबुत धनिया
  • 10-12 लहसुन की कलियाँ
  • 1/2 कप कच्ची मूंगफली
  • 2 बड़े चम्मच चने की दाल
  • 6-7 सूखी लाल मिर्च
  • 1/2 चम्मच हींग
  • 1/4 कप सूखा नारियल
  • 1 चम्मच नमक
  • 1 चम्मच अमचूर पाउडर
34
करी पत्ता चटनी बनाने की विधि
  1. करी पत्ता को पहले धोकर पैन में 2 चम्मच तेल डालकर कुरकुरा होने तक भून लें। 
  2. फिर इस पैन में तेल, जीरा, धनिया, लहसुन कली, मूंगफली, चना दाल, सफेद तिल डालकर भून लें। अब 3 से 4 सूखी लाल मिर्च भी भन लें।
  3. सबसे आखिरी में कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और थोड़ी देर भून लें।
  4.   1 से 2 मिनट तक ठंडा करके मिक्सिंग जार में डालेंगे और करी पत्ते के साथ सभी सामग्री को दरदरा पीस लें। 
  5. स्वाद के अनुसार नमक एड करें। अब तैयार है स्वादिष्ट करी पत्ते की चटनी।

और पढ़ें:Medicine Timing Guide: प्रिस्क्रिप्शन में OD, BD, TDS का क्या मतलब होता है? डॉक्टर से जा

44
किन चीजों के साथ खाएं करी पत्ता चटनी?

इडली और डोसा, उत्तपम और पेसरट्टू, पराठा और रोटी, दाल-चावल, खिचड़ी के साथ ही करी पत्ता की चटनी को सैंडविच और रैप या ढोकला के साथ भी खाया जा सकता है। आप इसे एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख लें और फ्रिज में महीने भर रखकर खा सकती हैं। 

और पढ़ें: बेबी को सॉलिड फूड खिलाते समय पेरेंट्स अक्सर करते हैं ये 5 गलतियां, जानें डॉक्टर एडवाइस

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories