Vegetable Garden Tips: 4×4 फीट बालकनी में बनाएं वेजिटेबल गार्डन, 6 स्टेप आएंगे काम

Published : Apr 03, 2026, 07:45 PM IST
वेजिटेबल गार्डन

सार

vegetable garden at home: घर का बना वेजिटेबल गार्डन शुरुआत में छोटा लगता है, लेकिन जैसे-जैसे पौधे बढ़ते हैं। आपको एक नई खुशी, एक नया satisfaction और एक ऑर्गेनिक लाइफस्टाइल मिलता है।

आज के समय में जब सब्जियों में मिलावट, केमिकल और पेस्टिसाइड्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, लोग फिर से घर पर उगाई गई ऑर्गेनिक सब्जियों की ओर लौट रहे हैं। एक छोटा-सा वेजिटेबल गार्डन सिर्फ आपको ताज़ी और पौष्टिक सब्जियां ही नहीं देता, बल्कि आपकी लाइफस्टाइल को भी हेल्दी और खुशहाल बना देता है। अगर आपके पास सिर्फ 4×4 फीट जगह, एक बालकनी, एक छोटी सी टेरिस या सिर्फ कुछ ग्रो बैग्स हों, तो भी आप आराम से अपनी रोजमर्रा की सब्जियां घर में ही उगा सकते हैं। सबसे अच्छी बात इसके लिए आपको गार्डनिंग एक्सपर्ट बनने की जरूरत नहीं! बस सही स्टेप्स फॉलो करने हैं। ये 6-स्टेप डिटेल प्रोसेस आपकी पहली वेजिटेबल गार्डनिंग को 100% सफल बनाएगा।

सबसे जरूरी धूप वाली जगह चुनें

सब्जियों की ग्रोथ का 70% हिस्सा धूप पर निर्भर करता है। ऐसी जगह चुनें जहां रोज कम से कम 6–7 घंटे सीधी धूप आती हो। बालकनी किचन की खिड़की रूफटॉप (टेरिस गार्डन) घर का पिछवाड़ा खिड़की ग्रिल हैंगर बेस्ट हैं। सबसे ज्यादा धूप चाहने वाली सब्जियां टमाटर, भिंडी, लौकी, कद्दू, हरा धनिया, पुदीना, पालक, मैथी, गोभी कम धूप में भी चल जाती हैं। 

और पढ़ें - सस्ती 10 सोलर लाइट, होम गार्डन को बनाएं फेरिटेल

हर सब्जी के लिए अलग साइज गमला/कंटेनर

गमले की गहराई तय करेगी कि पौधा कितना बड़ा होगा। बेस्ट कंटेनर ऑप्शन में प्लास्टिक पॉट, ग्रो बैग, क्ले पॉट, टब, बकेट, क्रेट बॉक्स हैं। बेस्ट कंटेनर साइज के लिए ये चुनें।

  • टमाटर → 12–14 इंच 
  • भिंडी → 12 इंच 
  • लौकी/कद्दू/तोरई → 15–18 इंच (ग्रिल/जाली की जरूरत) 
  • पालक/मेथी/धनिया → 6–8 इंच 
  • मिर्च/बैंगन → 12 इंच

50% मिट्टी, 30% खाद और 20% रेत वाली मिट्टी तैयार करें

सफल गार्डन का राज ढीली, पोषक और सांस लेने वाली मिट्टी है। बेस्ट पॉटिंग मिक्स के लिए 50% गार्डन मिट्टी 30% पुरानी गोबर खाद/ वर्मी-कम्पोस्ट 20% रेत / कोकोपीट 1 मुट्ठी नीमखली (फंगल से बचाने के लिए) परफेक्ट है। मिट्टी को 2–3 दिन धूप में फैलाकर रखें ताकि रोगाणु मर जाएं।

और पढ़ें -  हीट से बचाएं प्लांट, काम आएंगे 6 समर गार्डनिंग हैक

सही सीजन में सही बीज बोएं 

गलत सीजन में 90% पौधे खराब हो जाते हैं। हमेशा मौसम के हिसाब से बीज चुनें।

समर वेजिटेबल्स (मार्च–जुलाई): टमाटर, भिंडी, करेला, लौकी, कद्दू, मिर्च, बैंगन

विंटर वेजिटेबल्स (अक्टूबर–फरवरी): पालक, मेथी, गोभी, मूली, गाजर, मटर, ब्रोकली

राउंड-द-ईयर सब्जियां: धनिया, पुदीना, लेट्यूस, हरी मिर्च

बीज बोने से पहले: बीज को 30 मिनट गुनगुने पानी में भिगोएं। इससे जर्मिनेशन तेज होता है। बीज बहुत गहरे न दबाएं, सिर्फ 1 सेमी। 

पानी व खाद का सही टाइम 100% ग्रोथ का राज

वेजिटेबल गार्डन को पानी कब दें? सुबह या शाम मिट्टी को नम रखें, लेकिन पानी भरने न दें गर्मियों में रोज, सर्दियों में 2–3 दिन में पानी दें। अब सवाल है कि खाद कब दें। हर 15 दिन में 1 मुट्ठी वर्मी कम्पोस्ट हर 20 दिन में पोटाश (केला छिलका पानी बेस्ट), नीम का तेल (5 ml + 1 लीटर पानी) हफ्ते में 1 बार डालें, इससे कीड़े नहीं लगेंगे।

Healthy Plants के लिए सपोर्ट, ट्रिमिंग और केयर

क्रीपर (लौकी/कद्दू/तोरई): जाली, रस्सी, बांस का स्टैंड लगाएं।

टमाटर/मिर्च/बैंगन: स्टिक सपोर्ट दें ताकि तना टूटे नहीं।

ट्रिमिंग: सूखे पत्ते काटते रहें, इससे नई ग्रोथ तेज होती है।

कीट नियंत्रण (Natural): नीम का तेल स्प्रे, छाछ स्प्रे (1:3 ratio), लहसुन-अदरक पानी, सफेद मक्खी/एफिड्स को पानी के तेज शावर से हटाएं।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

गार्डन की खूबसूरती बढ़ाने का सीक्रेट, Today Yesterday Tomorrow Plant हर दिन बदलता है रंग
DIY Plant Watering Hacks: 4-5 दिन घर से बाहर रहने पर भी नहीं सूखेंगे पौधे, जानिए 5 सिंपल जुगाड़