
आउटफिट चाहे कितना अच्छा क्यों न हो, जब तक बालों में स्टाइल न हो सारा का सार लुक धरा रह जाता है। यही वजह है कि किसी भी फंक्शन में जाने से पहले महिलाएं पार्लर जाकर हेयरस्टाइल बनवाना पसंद करती हैं। लेकिन बार तो टाइम न होने के कारण ये कर पानी भी पॉसिबल नहीं होता है। ऐसे में क्यों न हेयर एक्सेसरीज से लुक कंप्लीट किया जाए। बाजार से लेकर ऑनलाइन गोल्ड प्लेटेड से नग-पोल्की और कुंदन पर तमाम तरह की डिजाइन मिल जाएंगी, लेकिन आज हम आपके लिए आए हैं 10 रु. की प्लास्टिक से बोतल से बनने वाली खूबसूरत जूड़ा पिन जिसे आप खुद घर पर बना सकती हैं।
किसी भी प्लास्टिक बोतल के नीचे वाला हिस्सा काटकर अलग कर लें। अब इसके उभरा हुआ हिस्सा पेंसिल से मार्क कर लें और धीरे-धीरे चाकू की मदद से अलग करें। चूंकि प्लास्टिक सफेद होती हैं, ऐसे में आप एक्रेलिक पेंट या फिर कलर स्प्रे से गोल्डन-सिल्वर में कलर कर सूखने रख दें। जब यह अच्छी तरह से ड्राई हो जाए, इसमें आप टूटे हुए झुमकों, लेस या फिर छोटे-छोटे पोल्की नग हॉट ग्लू गन की मदद से चिपका दें। बस आपका DIY जूड़ा पिन तैयार है। इसे सिक्योर करने के लिए आप जूड़ा पेंसिल का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह सबसे आसान क्राफ्ट है जो बिना मेहनत के हर लुक को खास और स्पेशल बना देगा।
अगर आपका जूड़ा लगाने का मन नहीं है तो परेशान होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। इसकी बजाय आप छोटे-छोटी बाबी पिन का इस्तेमाल करते हुए खूबसूरत एक्सेसरी बनाएं। सबसे छोटा सा कार्डबोर्ड का टुकड़ा लें, उसमें ग्लू की मदद से चारों ओर मोती और स्टोन लगा दें। यदि आप लटकन वाली पिन बनाना चाहती हैं तो झुमका या मोती लड़ी का यूज करें। अब इसे बॉबी पिन के हिस्से में मजबूती से चिपका दें।
ये भी पढ़ें- Besan Rice Face Wash: घर पर बनाएं नेचुरल फेस वॉश, गर्मियों में पाएं दमकता चेहरा
ब्लैक कलर रबर बैंड लगभग हर लड़की के पास होता है। ध्यान रहे कि यह इलास्टिक वर्क पर होना चाहिए। अब किसी पुराने पेंडेंट में किनारों से धागा डालकर बैंड में जोड़ दें। आप चाहे तो ज्वेलरी ग्लू का यूज करें इससे मजूबती डबल हो जाएगी।
ये भी पढ़ें- ट्राउजर में बनवाएं 8 फैंसी मोहरी डिजाइन, हर कोई पूछेगा टेलर का नंबर
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.