सफेद बालों को काला करने के अचूक उपाय, इस तरह करेंगे इस्तेमाल तो जल्द मिलेगा फायदा

Published : May 09, 2022, 08:54 AM IST
सफेद बालों को काला करने के अचूक उपाय, इस तरह करेंगे इस्तेमाल तो जल्द मिलेगा फायदा

सार

Grey hair solution: अगर आप भी बिना उम्र के सफेद वालों से परेशान हैं और इन्हें काला करना चाहते हैं, तो इन घरेलू नुस्खों को जरूर अपनाएं।

लाइफस्टाइल डेस्क : आजकल अनहेल्दी लाइफस्टाइल, तनाव और टेंशन के चलते कई युवाओं को बढ़ती उम्र वाली समस्याएं होने लगी है। जिसमें असमय बालों का सफेद (grey hair) होना एक आम प्रॉब्लम है, जिससे आजकल बच्चा-बच्चा तक जूझ रहा है। बच्चों से लेकर जवान लोगों के बाल भी असमय सफेद हो जाते हैं। ऐसे में इन्हीं काला करने के लिए या तो वह कलर करते हैं या हिना लगाते हैं, जो आगे जाकर और ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं तीन ऐसे तरीके जिनके जरिए आप घर बैठे अपने बालों को काला (DIY for grey hair) कर सकते हैं, वह भी बिना किसी केमिकल के...

आंवला और नारियल का तेल 
आयुर्वेद में आंवले को कई गुणों से भरपूर माना जाता है। खासकर बालों के लिए यह बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। ऐसे में तीन चम्मच नारियल तेल में दो चम्मच आंवले का पाउडर डालकर इसे एक पैन में गर्म कर लें। फिर से हल्का गुनगुना बालों में मसाज करें और 1 घंटे बाद बालों को धो लें। कुछ हफ्तों तक ऐसा लगातार करने से सफेद बाल काले होने लगते हैं।

करी पत्ता का इस्तेमाल करें 
करी पत्ता का इस्तेमाल सिर्फ सब्जियों में नहीं बल्कि बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें बायो एक्टिव तत्व पाए जाते हैं जो बालों को जरूरी पोषक तत्व देते हैं। ऐसे में करी पत्ता का लेप बनाकर आप इन्हें जड़ से लेकर अपने बालों की लंबाई में लगाएं और इसे आधे घंटे बालों में रहने दें। उसके बाद नार्मल शैंपू से बाल धो लें। हफ्ते में 2 दिन ऐसा करने से आपके सफेद बाल जल्द ही काले होने लगते हैं।

ऐसे लगाएं मेहंदी 
अगर आप अपने बालों को रंगना चाहते हैं, तो मेहंदी लगाने के इस तरीके को अपनाएं, इससे आपके बालों को नुकसान नहीं पहुंचेगा। इसके लिए 4 बड़े चम्मच नारियल तेल को उबाल लें। इसमें मेहंदी की पत्तियां डालें और इसके उबाल लें। जब तेल में मेहंदी का रंग आने लगे तो इसे गैस से उतार लें और गुनगुना होने पर बालों में लगाएं फिर 1 घंटे बाद शैंपू कर लें। ऐसा करने से मेहंदी का रंग बालों में चढ़ जाता है और इसका नुकसान भी नहीं होता है। कुछ हफ्तों तक ऐसा करने से धीरे-धीरे आपका बाल सफेद बाल काला हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- Hair growth tips: 1 महीने के अंदर 2 से 5 इंच तक लंबे हो जाएंगे बाल, बस अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

Hair care tips: तेल या सिरम बालों के लिए कौन सा है ज्यादा फायदेमंद, आज तक आप हम तो नहीं कर रहे थे भूल

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Budget Indoor Plant Setup: ₹500 के बजट में घर को दें ग्रीन लुक, ऐसे करें इंडोर प्लांट सेटअप
Black Potli Bag: पुराने चश्मे के डिब्बे से बनाएं रॉयल ब्लैक पोटली बैग