World Smile Day पर अपने दोस्तों और करीबियों के चेहरे पर लाए प्यारी सी स्माइल, उन्हें भेजे ये मैसेज और कोट्स

हर साल अक्टूबर के पहले शुक्रवार को वर्ल्ड स्माइल डे मनाया जाता है। इस साल यह प्यारा अवसर 7 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप इस दिन को और खास बना सकते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Oct 7, 2022 4:50 AM IST / Updated: Oct 07 2022, 11:16 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क: किसी को हंसाना उसके चेहरे पर मुस्कान लाना दुनिया में सबसे पुण्य का काम है। इसमें आपका एक पैसा भी खर्च नहीं होता और सामने वाले का दिल खुश हो जाता है। इसी खुशी और प्यारी सी स्माइल को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल अक्टूबर महीने के पहले शुक्रवार को विश्व मुस्कान दिवस (World Smile Day 2022) मनाया जाता है। इस बार यह दिन 7 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इसे सबसे पहले 1999 में मनाया गया था। तब से हर साल अक्टूबर महीने के पहले शुक्रवार को यह दिन बड़े हर्षोल्लास और खुशी से मनाया जाता है। ऐसे में वर्ल्ड स्माइल डे पर आप भी अपने करीबियों और अपने दोस्तों को भी प्यार भरे संदेश भेजकर उनके चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल ला सकते हैं...

वर्ल्ड स्माइल डे विशेज
1. एक मुस्कान आपको लाखों मील तक ले जा सकती है। उज्ज्वल रूप से मुस्कुराएं, खुश रहें और इस विश्व मुस्कान दिवस को मनाएं।

2. अपनी सबसे कठिन लड़ाइयों में सफल होने के लिए आपको केवल एक मुस्कान की आवश्यकता होती है। विश्व मुस्कान दिवस की शुभकामनाएं।

3. दुनिया एक अंधेरी जगह हो सकती है, इसे उज्जवल बनाएं। वर्ल्ड स्माइल डे के इस अवसर पर इसे अपनी मुस्कान से रोशन करें।

4. थोड़ी सी स्माइल थोड़ी सी खुशी, थोड़ा सा प्यार किसी को दे दो,तो
वो दुनिया का सबसे बड़ा धनवान, और प्यारा इंसान कहलायेगा।
Happy Smile Day

5. ना कोई राह आसान चाहिए, ना ही हमें कोई पहचान चाहिए, एक ही चीज मांगते है रोज भगवान से, अपनों के चेहरे पे हर पल प्यारी
सी मुस्कान चाहिए।
Happy Smile Day 2022

6. मुस्कुराइए, यही वो चाबी है जो सबके दिलों का ताला खोल देती है और सब कुछ आसान कर देती है। आपको विश्व मुस्कान दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

7. एक बड़ी मुस्कान के साथ सभी से मिलें, क्योंकि मुस्कान ही प्यार और खुशी की शुरुआत होती है। विश्व मुस्कान दिवस की शुभकामनाएं।

8. मुस्कान दुख, शोक और घृणा के खिलाफ सबसे प्रभावी चिकित्सा है। इसमें एक पैसा भी खर्च नहीं होता है। 
विश्व मुस्कान दिवस की शुभकामनाएं।

9. चेहरे पर मुस्कराहट हमेशा होनी चाहिए, क्योंकि एक स्माइल से फोटो अच्छी आ सकती है, तो जिंदगी कितनी खूबसूरत हो सकती है।
विश्व मुस्कान दिवस की हार्दिक बधाई

10. आप अपने चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान के साथ लोगों का स्वागत कर सकते हैं, दिन की खूबसूरत शुरुआत कर सकते हैं।
आपको विश्व मुस्कान दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
 

ये भी पढ़ें- Sharad Purnima 2022: कब है शरद पूर्णिमा, क्यों खास है ये तिथि? जानें हर वो बात जो आप जानना चाहते हैं

भाई वाह! इस रेस्टोरेंट में लोगों को अंगूर खिलाने की मिल रही नौकरी, सैलरी के साथ फ्री में मिलेगा खाना और दारू

 

Share this article
click me!