Hartalika Teej:तीज पर इन 6 वस्तुओं को दान करने से, दांपत्य जीवन पर नहीं आता कोई संकट

Published : Aug 29, 2022, 02:30 PM IST
Hartalika Teej:तीज पर इन 6 वस्तुओं को दान करने से, दांपत्य जीवन पर नहीं आता कोई संकट

सार

पति की लंबी आयु और दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए सुहागन महिलाएं हरतालिका तीज करती हैं। इस व्रत में सुहाग की चीजों को मां पार्वती पर चढ़ाकर दान किया जाता है। इसके अलावा 5 ऐसी और वस्तुएं जिसे दान करने से घर में खुशहाली आती है।

लाइफस्टाइल डेस्क. हरतालिका तीज (hartalika teej 2022) 30 अगस्त को हैं। सुहागन महिलाएं और कुंवारी लड़कियां व्रत की तैयारी में लगी हुई हैं। इस व्रत को कुंवारी लड़कियां भी करती हैं। अच्छा वर यानी पति पाने के लिए वो इस कठिन व्रत को करती हैं। व्रत रखने वाली महिलाओं को सुहाग के सामान के साथ कुछ और भी खास वस्तुओं का दान करना चाहिए। ऐसा करने से पति की आयु लंबी होती है साथ ही घर में सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। चलिए कौन-कौन सी चीज को दान करना शुभ माना जाता है।

1. श्रृंगार का सामान

व्रत धारी महिलाओं को 16 श्रृंगार का सामान मां पार्वती पर चढ़ाने चाहिए और ब्राह्मण को दान कर देना चाहिए। ताकि वो अपनी पत्नी को इसे दे सकें। श्रृंगार की वस्तुएं दान करने से सुहाग की आयु में वृद्धि होती है।

2.वस्त्र दान

सुहागिन महिलाओं को वस्त्र का दान भी करना चाहिए। किसी जरूरतमंद ब्राह्मण महिलाओं को सामर्थ्य के अनुसार वस्त्र का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी ग्रह की स्थिति में सुधार होता है।

3. फल का दान

हरतालिका तीज के दिन व्रतधारी महिलाओं को फल दान करना चाहिए। इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है। ब्राह्मण को मंदिर में जाकर फल दान कर सकते हैं। अगर घर पर  ब्राह्मण आकर पूजा कराते हैं तो फिर उन्हें ये दे सकते हैं। इसके अलावा मिठाई भी दान कर सकती हैं।

4. चावल दान

हरतालिका तीज पर ब्राह्मण को चावल दान करना चाहिए। इससे अक्षय फल प्राप्त होता है। अनाज दान से घर में सुख और समृद्धि आती है।

5. गेंहू दान 

गेंहू दान भी आप व्रत के दौरान कर सकती हैं। इससे व्रत को पूर्ण माना जाता है। गेहूं के बदले आटा भी दान कर सकते हैं। 

5.दाल दान करना चाहिए

चावल के साथ दाल भी दान करना चाहिए। इसे शुभ माना जाता है। पूजा करने के बाद आप ब्रह्माण को दाल-चावल-आटा और फल दान करना शुभ माना जाता है। पारण करने से पहले इन चीजों को अलग निकालकर उसे भगवान शिव और पार्वती का नाम लेते हुए दान करना चाहिए। याद रखें दान तभी सफल होता है जब आप इसे अच्छे मन से कर रही हो। 

और पढ़ें:

बेसन के लड्डू बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान, ना मुंह में चिपके का आटा, ना चीनी होगी कम

Hartalika Teej:तीज पर लगाएं मेहंदी की फुल एंड हाफ हैंड लेटेस्ट डिजाइन, पिया की नहीं हटेगी नजर


 

PREV

Recommended Stories

Lotus Mehendi: बन्नो की सहेली लगवाएं सुंदर लोटस मेहंदी की 6 डिजाइंस
विंटर में Keerthy Suresh से 5 जींस एंड एंब्रॉयडरी कुर्ती लुक को करें रीक्रिएट