Golden Herbal Shampoo: गुड़हल, रीठा, शिकाकाई, आंवला, अलसी और करी पत्ते से घर पर गोल्डन हर्बल शैंपू बनाना सीखें। जानें इसकी आसान रेसिपी, इस्तेमाल करने का सही तरीका और बालों को साफ, मुलायम व चमकदार बनाए रखने के संभावित फायदे।
गोल्डन हर्बल शैंपू क्यों है बालों के लिए अच्छा ऑप्शन?
केमिकल और खुशबुदार शैंपू का ज्यादा इस्तेमाल करने से भले ही कुछ देर के लिए बाल सिल्की लगे लेकिन यह धीरे-धीरे कमजोर भी हो सकते हैं। इसलिए लोगों का भरोसा अब हर्बल हेयर केयर की तरफ ज्यादा बढ़ा है। अगर आपके बाल सूखे, बेजान या जड़ रहे हैं, तो आपको आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल करके गोल्डन हर्बल शैंपू बनाना चाहिए। गुड़हल, अलसी, रीठा, शिकाकाई, आंवला, करी पत्ता जैसे प्राकृतिक तत्व बालों को साफ करने के साथ में मजबूत भी बनाएंगे।
बालों को हल्का गीला करके शैंपू को स्कैल्प और बालों पर लगाएं। करीब 2-3 मिनट तक मसाज करें और फिर पानी से अच्छी तरह धो लें। हफ्ते में चाहे तो 2 बार भी यूज कर सकते हैं।
55
हर्बल शैंपू के फायदे
गुड़हल बालों को साफ्ट करता है और नैचुरल शाइन बनाए रखता है। रीठा प्राकृतिक क्लींजर की तरह काम करता है।शिकाकाई बालों को बिना रूखा किए उलझन कम करने में मदद करता है। आंवला विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो बालों को मजबूत बनाता है। अगर आपको दी गई सामग्री से एलर्जी है, तो उसे यूज न करें।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.