क्या आप भी छोटे ब्रेस्ट साइज से हैं परेशान, तो करें यह चार काम

महिलाओं के सुडौल स्तन होना काफी महत्वपूर्ण होता है। यह उनके कॉन्फिडेंस में चार चांद लगाता है। लेकिन कई लोग छोटे ब्रेस्ट साइज से परेशान होते हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं इसे बढ़ाने के 4 तरीके।

Asianet News Hindi | Published : Oct 1, 2022 2:27 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क : 36-24-36 ऐसा परफेक्ट फिगर कौन नहीं चाहता? लेकिन कुछ कारणों की वजह से महिलाओं का ऐसा परफेक्ट फिगर पाने का सपना अधूरा रह जाता है। आमतौर पर देखा जाए तो बहुत सी लड़कियां या महिलाएं सुडौल शरीर पाने के लिए ना जाने क्या कुछ नहीं करती, कुछ तो ब्रेस्ट सर्जरी भी करवाती हैं। लेकिन इसके कई साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। आपको बता दें कि सुडौल स्तन पाने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत या पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। अगर आप कुछ बेसिक चीजें भी करते हैं तो आप सुडौल स्तन पा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं चार ऐसे तरीके जिससे आप अपने ब्रेस्ट साइज को बढ़ा सकते हैं...

मसाज करें 
मसाज करने के कई फायदे होते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके ब्रेस्ट साइज बड़े हो, तो आप किसी भी अच्छे तेल से रोजाना नहाने से पहले अपने स्तनों की मालिश कर सकते हैं। इससे आप रिलैक्स भी होते हैं और आपका ब्रेस्ट साइज भी बढ़ता है।

मेथी का इस्तेमाल करें 
मेथी हमारे किचन का सुपर इनग्रेडिएंट है, जो बालों और स्किन के साथ है ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में भी मदद करता है। मेथी के बीज में मेस्टोजेनिक तत्व पाया जाता है, जो ब्रेस्ट की ग्रोथ में मदद करता है। ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए कई क्रीम में ये तत्व पाया जाता है। लेकिन नेचुरल रूप से यह चीज मेथी के दानों में पाई जाती है। ऐसे में आप मेथी दानों का सेवन रोजाना करें। इसके अलावा आप मेथी को भिगाकर इसका पेस्ट बनाकर अपने ब्रेस्ट पर भी लगा सकते हैंय़ इससे ब्रेस्ट साइज बड़ा होता है।

व्यायाम करें 
योग हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। उसी तरह उष्ट्रासन ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने में काफी मददगार होता है। रोजाना इस एक्सरसाइज को करने से आपके ब्रेस्ट साइज बड़े होते हैं। इसके लिए एक योगा मैट पर घुटने के बल बैठ जाएं अपने हाथों को घुमाते हुए इससे एड़ियों को पकड़े और अपनी बॉडी को सर्च करें गर्दन को ऐसी रखें कि आपको पीछे का नजारा दिखें। इससे आपकी बॉडी स्ट्रेच होती है और स्तन साइज भी बड़ा होता है।

एस्ट्रोजन से भरपूर खाद्य पदार्थ का सेवन करें 
ब्रेस्ट साइज को बड़ा करने के लिए आप अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जिसमें एस्ट्रोजन पाया जाता है। दरअसल, एस्ट्रोजन एक ऐसा हार्मोन होता है, जो हमारे ब्रेस्ट साइज पर असर डालता है। इसलिए आपको एस्ट्रोजन से भरपूर फूड जैसे ब्रोकली, प्याज, टमाटर, सेब, अंगूर और नट्स आदि का सेवन करना चाहिए। 

और पढ़ें: पेरिस फैशन वीक में कंडोम ग्लव्स की धूम, मॉडल ऐसे पहन कर कर रहे हैं रैंप वॉक

कोरोना आपके बच्चे को दे सकता है स्ट्रेस की बीमारी, माता-पिता बरते सावधानी

Share this article
click me!