
पति-पत्नी के रिश्ते में केवल प्यार ही काफी होता है सम्मान और प्राथमिकता भी उतनी ही जरूरी है? आज ये सवाल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इन दिनों एक महिला की कहानी ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यह कहानी किसी बड़े झगड़े, धोखे या फिर अफेयर की नहीं बल्कि एक मेकअप किट है, जिसने हर महिला के जहन में ये सवाल खड़ा कर दिया है कि रिश्ते में सबसे ज्यादा चोट किस बात से लगती है।
वायरल पोस्ट के मुताबिक यह कहानी नाइजरियन महिला की है। महिला ने एक्स हैंडल पर ट्वीट करते हुए बताया कि उसके पति कंपनी के एक लंच इवेंट में गए थे। वहां लकी ड्रॉ में उन्हें एक प्रीमियम स्किनकेयर और मेकअप हैंपर मिला। यह ऐसा गिफ्ट था, जिसे अधिकांश महिलाएं पसंद करेंगी, लेकिन घर लाने की बजाय पति ने वहीं मौजूद अपनी कलिग को मेकअप गिफ्ट कर दिया। इतना ही नहीं, कंपनी ने दोनों की साथ में तस्वीर खींचकर ऑफिशियल सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। जब पत्नी ने तस्वीर देखी तो उसे इस बात की तकलीफ सबसे ज्यादा हुई कि पति ने एक पल के बारे में भी उसके बारे में नहीं सोचा।
महिला ने आगे लिखा कि, जिस वक्त यह सब हुआ उस वक्त वह बच्चे की देखभाल की कर रही थी, घर का काम संभाल रही थी और पति के लिए खाना तैयार कर रही थी। दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर लोग उसके पति की तारीफ कर रहे थे कि वह कितना दयालु इंसान है, लेकिन महिला का कहना है यह दयालुता नहीं बल्कि रिश्ते में प्राथमिकता और सम्मान की कमी थी। उसके मुताबिक, पति ने दूसरों की नजरों में अच्छा दिखने के लिए उसकी भावनाओं का मान नहीं रखा।
इतना ही नहीं, महिला का दावा है कि जब इस बारे में उसने पति से बात की तो उसके पति ने भावनाएं समझने की बजाय, उसे ड्रेमेटिक बताया। पति का तर्क था सबके सामने मेकअप किट अपने पास रखना या घर लेना उसे अजीब लग रहा था, इसलिए उसने सहकर्मी को देना बेहतर विकल्प समझा। यही बात सोशल मीडिया पर बहस का कारण बन गई।
इस कहानी पर सोशल मीडिया पर जमकर बहस हो रही है। एक वर्ग का कहना है कि अगर पति पहले पत्नी से बात कर लेता या उसके गिफ्ट के लिए ले जाता तो यह प्रॉब्लम शायद आती नहीं। शादी के बाद पार्टनर की फिलिंग्स का ख्याल रखना जरूरी है। वहीं, कुछ लोगों का मानना है, किसी सहकर्मी को गिफ्ट देना गलत नहीं है, पत्नी को पति की परिस्थिति समझने की जरूरत है।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.