
लाइफस्टाइल डेस्क. योग से संपूर्ण स्वास्थ्य की रक्षा की जा सकती है। यहां तक की बालों और त्वचा को भी इसके जरिए खूबसूरत बनाया जा सकता है। योग बालों का गिरना रोक देता है। यहां तक की बाल उगने भी लगते हैं। बदलते लाइफस्टाइल की वजह से बाल टूटने की समस्या आम हो गई है। ऐसे में बालों के विकास और बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग को दुनिया भर में कुछ लोकप्रियता मिल रही है। आइए जानते हैं वो 3 योगासन जिसके जरिए टूटे बालों की समस्या से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही कई और सेहत से जुड़े फायदे होते हैं।
वज्रासन - बालों के गिरने का मुख्य कारण तनाव होता है। वज्रासन से तनाव से मुक्ति मिलती है। इसे थंडरबोल्ट पोज भी कहा जाता है। इस आसन को दिन भर में कभी भी किया जा सकता है। यह डाइजेशन को भी ठीक करता है। खाना खाने के बाद हर दिन थोड़ी देर में इस आसन में जरूर बैठना चाहिए।
उत्तानासन - उत्तासन बालों की सुंदरता में इजाफा करता है। इसके साथ ही बालों का गिरना बंद हो जाता है। इस आसन को फॉरवर्ड बेंडिंग कैमल पोज़ भी कहा जाता है। इस आसन में सिर नीचे की तरफ झुकता है इसलिए सिर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे बालों का झड़ना कम हो जाता है। इसके अलावा पैर की हड्डियां मजबूत होती हैं। कमर में तनाव कम होता है।
सर्वांगासन - इस आसन को शोल्डर स्टैंड भी कहते हैं। इस आसन को करने से भी बालों के हेल्थ को फायदा होता है। इसके अलावा दिल की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। पाचन संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है। इसके साथ ही शरीर में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। योगा के अलावा बालों का ख्याल रखने के लिए अच्छी नींद लें। हेल्दी डाइट लें। इसके अलावा कैमिकल युक्त शैंपू से बचें। कलर भी बालों में ना कराएं।
(नोट: अगर आपके कमर, गर्दन में दर्द हो या फिर आप प्रेग्नेंट हो तो ये आसन मत करें।)
और पढ़ें:
अब बारिश में नहीं खराब होगा धनिया, 1 महीने तक रहेगा फ्रेश, जानें फ्रिज में कैसे करें स्टोर
प्रेग्नेंसी में डायबिटीज से हो सकते हैं ये 7 खतरे, प्रेग्नेंट होने से पहले करें ये जरूरी काम
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.