कोरोनावायरस महामारी में बढ़ रहा है तनाव, रिश्तों में आ रही कड़वाहट; जानें इससे बचाव के 5 टिप्स

Published : Aug 03, 2020, 05:52 PM IST
कोरोनावायरस महामारी में बढ़ रहा है तनाव, रिश्तों में आ रही कड़वाहट;  जानें इससे बचाव के 5 टिप्स

सार

कोरोनावायरस महामारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। इससे लोगों के जीवन में बहुत बदलाव आ गया है। इस महामारी की वजह से लोग काफी मानसिक दबाव महसूस करने लगे हैं। उनमें तनाव की समस्या बढ़ रही है। इसका असर रिश्तों पर भी पड़ रहा है। 

लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोनावायरस महामारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। इससे लोगों के जीवन में बहुत बदलाव आ गया है। इस महामारी की वजह से लोग काफी मानसिक दबाव महसूस करने लगे हैं। उनमें तनाव की समस्या बढ़ रही है। इसका असर रिश्तों पर भी पड़ रहा है। ज्यादातर लोग अपने घरों में ही रह रहे हैं। अगर वे काम भी कर रहे हैं तो घर से ही। इसके अलावा, बहुत से लोगों की आमदनी भी घट गई है। काफी लोग अचानक बेरोजगार हो गए हैं। इन समस्याओं का असर पूरे परिवार पर पड़ता है। घर में अगर कोई तनाव और डिप्रेशन का शिकार होता है, तो इससे  नेगेटिविटी बढ़ने लगती है और आपसी संबंध खराब होने लगते हैं। जानें, इस समस्या से बचाव के लिए क्या करना चाहिए।

1. मन से डर निकालें
कोरोनावायरस महामारी की समस्या बढ़ती तो जा रही है, लेकिन अगर आप इससे बचाव के तरीके अपनाते हैं और जरूरी निर्देशों का पालन करते हैं, तो इसका शिकार होने से बच सकते हैं। बहुत से लोग इस महामारी के बारे में मीडिया में आने वाली खबरों से काफी डर जाते हैं। इससे भी वे तनाव के शिकार हो रहे हैं। इसलिए मन से डर निकालें। कोरोनावायरस से जो लोग संक्रमित भी हो रहे हैं, उनमें से ज्यादातर ठीक हो जाते हैं।

2. आर्थिक परेशानी का तात्कालिक हल निकालें
अगर कोरोना संकट के इस दौर में आपकी आमदनी कम हो गई हो या जॉब छूट गई तो आर्थिक परेशानी का कोई तात्कालिक हल निकालें। अगर आपने पहले से कोई सेविंग्स कर रखी हो तो जरूरत में उसका इस्तेमाल करें। साथ ही, रोजगार के मौके की तलाश में रहें। यह परिस्थिति हमेशा के लिए नहीं रहने वाली है।

3. सामान्य कामकाज करते रहें
कोरोना संकट के दौरान घर में रहते हुए आप अपने सामान्य कामकाज करते रहें। एक जगह बेकार बैठे या लेटे रहने से तनाव ज्यादा बढ़ता है। इसलिए किसी न किसी काम में खुद को व्यस्त रखने की कोशिश करें।

4. वाद-विवाद में नहीं उलझें
इस बात को हमेशा ध्यान में रखें कि आपके परेशान होने से घर के सभी लोग चिंतित होंगे। आप अपनी परेशानी के बारे में नहीं, फैमिली मेंबर्स के बारे में सोचें। इस बात का खास ख्याल रखें कि किसी से भी वाद-विवाद में नहीं उलझें। इससे तनाव और भी बढ़ेगा।

5. पॉजिटिव सोच रखें
संकट के समय में मन में नेगेटेव फीलिंग्स अपने आप आती है। इससे जूझना पड़ता है। जब भी मन में नेगेटिव फीलिंग्स आने लगे तो आप फैमिली या किसी फ्रेंड से किसी दूसरे मुद्दे पर बात करना शुरू कर दें। इस दौरान आप कोई ऐसा काम करें, जो आपको सबसे ज्यादा पसंद हो। चाहें तो म्यूजिक भी सुन सकते हैं। इससे तनाव जल्दी दूर होता है और मन में सकरात्मक भावनाएं आती हैं। अकेले रहने से बचें। हो सके तो पार्क का एक चक्कर लगा लें या घर में ही चहलकदमी करें।   
 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

पपीते की डंठल से बनाएं नेचुरल स्ट्रॉ, प्लास्टिक का मिलेगा इको-फ्रेंडली विकल्प
Balcony Decor Ideas: ₹100 में बालकनी का मेकओवर कैसे करें? कम बजट के 7 ईजी डेकोर आइडियाज