जेनिफर लोपेज को हो गई थी ये गंभीर बीमारी, बिना डॉक्टर...बस एक चीज करके ठीक हुईं अमेरिकी एक्ट्रेस

Published : Jul 12, 2022, 04:32 PM IST
जेनिफर लोपेज को हो गई थी ये गंभीर बीमारी, बिना डॉक्टर...बस एक चीज करके ठीक हुईं अमेरिकी एक्ट्रेस

सार

अमेरिकन सिंगर, डांसर और ऐक्‍ट्रेस जेनिफर लोपेज की दुनिया दीवानी है। 52 साल की जेनिफर उम्र को मात दी हुई हैं। आज भी जब वो स्टेज पर जाती हैं तो आग लगा देती हैं। लेकिन अदाकारा की जिंदगी में एक वक्त ऐसा आया था जब वो खुद को पागल समझने लगी थीं।

लाइफस्टाइल डेस्क. जेनिफर लोपेज (Jennifer lopez) के चाहने वाले पूरी दुनिया में मौजूद हैं। वो सिंगिंग के साथ-साथ डांसर भी हैं। एक्टिंग भी करती है। ये तमाम खूबियों की वजह से जेनिफर अपने लाइफ में काफी बिजी रहती है। एक वक्त था जब एक्ट्रेस दिन रात काम करती थी। वो पर्याप्त नींद नहीं ले पाती थी। जिसकी वजह से वो बीमारी की शिकार हो गईं।

जेनिफर लोपेज 'ऑन द जेलो' न्यूजलेटर में लिखा,'जब वो 27-29 की थी तब उन्हें काफी प्रसिद्धि मिल रही थी। उन्हें लगा कि वो अजेय है। वो दिन रात काम करती थीं। तभी एक दिन उन्हें ऐसा लगा कि वो अपाहिज होने वाली हैं।'

जेनिफर सिर्फ 3 से 5 घंटे सोती थीं

अमेरिकी सिंगर ने आगे बताया कि उम्र के दूसरे दशक में मैं सिर्फ तीन से पांच घंटे सोया करती थी। कई दिन और कई रातें वीडियो बनाने में सेट पर गुजर जाती थी। वीकेंड भी काम करते हुए गुजर जाता था। एक दिन काम करते-करते ऐसा महसूस हुआ कि मेरा शरीर बर्फ की तरह जम गया है। मुंह से कोई अल्फाज नहीं निकल रहे थे। कुछ बी साफ नहीं दिखाई दे रहा था।'

पैनिट अटैक की शिकार हुई थी जेनिफर

इसके बाद जेनिफर को डॉक्टर के पास ले जाया गया। वहां अदाकारा को पता चला कि उन्हें पैनिक अटैक आया है। हालांकि ये शब्द उनके लिए नया था। उन्होंने डॉक्टर से पूछा कि क्या मैं पागल हो गई हूं। जिस पर डॉक्टर ने कहा कि ऐसा नहीं है। बस आपको 7-9 घंटे सोना होगा। इसके साथ कैफीन का सेवन भी बंद करना पड़ेगा। डॉक्टर ने जेनिफर को वर्कआउट की भी सलाह दी थी।

लाइफस्टाइल में बदलाव करके जेनिफर हुई फिट

जेनिफर कहती हैं कि मुझे पहली बार लगा कि शरीर और दिमागी सेहत को नजरअंदाज करना कितना गलत हो सकता है। उस वक्त मैं बहुत डर गई थी। मैं पूरी तरह अपने फिटनेस पर ध्यान देने लगी थी। जिसके बाद से मैं आज हेल्दी लाइफ जीती हूं।

अच्छी नींद नहीं लेने पर होती है कई सारी बीमारी

एक्सपर्ट भी मानते हैं कि अगर कोई इंसान पर्याप्त नींद नहीं लेता है तो उसे कई तरह की बीमारी हो सकती है। कम सोने से मानसिक स्थिति पर असर पड़ता है। हार्ट अटैक  की आशंका बढ़ जाती है। डायबिटीज का सामना करना पड़ सकता है। मोटापा बढ़ सकता है। यहां तक की नींद की कमी की वजह से हड्डियां कमजोर हो सकती है।कई शोध में यह भी सामने आया है कि कम नींद की वजह से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

और पढ़ें:

2 बच्चों की मां को 15 साल के लड़के से हुआ प्यार,फेसबुक पर पनपे इश्क का कुछ ऐसा हुआ अंजाम

सुहागरात में दुल्हन ने दूल्हा से करवाया सारी रात ऐसा काम, Video देख लोग बोले-कोई प्राइवेसी नहीं बची

बारिश के मौसम में छू भी नहीं पाएगी बीमारी, एक्सपर्ट के बताए 6 टिप्स को किचन में करें फॉलो

PREV

Recommended Stories

शार्प, प्रोफेशनल फिनिश मिनटों में! 5 स्टेप में लगाएं प्रिसाइज आईलाइनर
50+ Hug Day Wishes: तेरी एक झप्पी… सब गम भुला दे! Hug Day पर भेजें ये 50+ दिल छू लेने वाले मैसेज, विशेज और कोट्स