
Gold Necklace Designs In 18 Carat: गोल्ड ज्वेलरी सिर्फ एक आभूषण नहीं, बल्कि इससे महिलाओं का इमोशन जुड़ा होता है। वो इसे पहनकर अलग महसूस करती हैं। लेकिन जिस रफ्तार से सोने का भाव बढ़ रहा है वैसे में कई बार उनका बजट गहने लेने में कम पड़ जाते हैं। पर इसका हल है, आप 22 कैरेट या 24 कैरेट गोल्ड की बजाए 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी ले सकती हैं। ये आपके बजट में भी आ जाएंगे और डिजाइन भी एक से बढ़कर एक मिलेंगे। यहां हम आपको ऐसे यूनिक नेकलेस डिजाइंस बता रहे हैं जिन्हें आप 10 ग्राम गोल्ड में आसानी से बनवा सकती हैं और वो भी 70 हजार के बजट में।
पतली जालीदार नक्काशी और फूलों का डिजाइन वाले नेकलेस काफी प्यारा लगते हैं। गले में पहनने के बाद पर्सनालिटी में एक अलग ही निखार आ जाता है। बारीक कट डिजाइंस इसे बेहद एलिगेंट बनाता है। यह कम वजन में ज्यादा भरा हुआ लुक देता है। 18 कैरेट में जालीदार नक्काशी नेकलेस के ढेरों डिजाइंस मौजूद हैं।
18 कैरेट में आप क्वाइन पेडेंट्स नेकलेस बनवा सकती हैं। 10 ग्राम के अंदर आप एक हैवी लुक वाला नेकलेस डिजाइन करा सकती हैं। कई शॉप पर तो सेम पैटर्न का डिजाइन अवेलेबल भी है। इसमें गोल्ड के छोटे-छोटे कॉइन्स एक लाइन में होते हैं। सिंपल लेकिन ट्रेडिशनल फील देने वाला यह डिजाइन हल्के वजन में आता है।
और पढ़ें:Metal Hair Pins: गोल्ड सी चमक हेयरस्टाइल को देगी फैंसी लुक, लगाएं 4 मेटल हेयर पिन
10 ग्राम के अंदर आप स्टोन जड़े हुए नेकलेस खरीद सकती हैं। इसमें चेन के बीच में कलरफुल स्टोन जड़े होते हैं। एथनिक के साथ-साथ वेस्टर्न आउटफिट पर भी ये डिजाइन परफेक्ट लगते हैं। आप अपने पसंदीदा कलर के मुताबिक स्टोन जड़े हुए चेन खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Gold Plated Bracelet: 1 ग्राम में रईसी ठाठ, ऑफिस गर्ल लें गोल्ड प्लेटेड ब्रेसलेट
अगर आपको हैवी नेकलेस की जगह चेननुमा डिजाइन पहनना पसंद है तो इसे देख सकती हैं। चेन के साथ गोल्ड बीड्स जोड़े गए हैं और नीचे फाइव पेडेंट जड़े गए हैं। जिस में ग्रीन स्टोन लगाता है। 18कैरेट में आप इस डिजाइस को सोनार से बनवा सकती हैं।
अगर आपको मॉर्डन लुक रखना है तो इस तरह के चोकर नेकलेस बनवा सकती हैं। चौड़े पट्टी वाले चेन के बीच में डायमंड जुड़ा होता है। इस तरह के डिजाइंस आपको 70 हजार के अंदर मिल जाएंगे, पर शर्त वहीं रहेगी 18 कैरेट। अगर आप 22 कैरेट में जाती है तो फिर खर्चा लाख के ऊपर बैठेगा।
18 कैरेट गोल्ड का भाव क्या है?
वैसे तो सोने का भाव हर दिन अपडेट होता है। लेकिन यह अमूमन 70 से 75 सौ प्रति ग्राम होते हैं। यदि आप 10 ग्राम का नेकलेस बनवाती हैं तो कीमत 75 हजार+जीएसटी+मेकिंग चार्ज देने होते हैं। पर कई शॉप ऑफर भी देते हैं जिसकी वजह से दाम कम भी हो सकते हैं।