Silver Anklet Baby Gift: 60 ग्राम में सिल्वर एंकलेट, नातिन के लिए परफेक्ट नामकरण गिफ्ट

Published : Feb 16, 2026, 09:20 PM IST

Kids payal anklet silver 60 Gram: सिल्वर एंकलेट नामकरण पर दिया गया ऐसा गिफ्ट है जो यादों में हमेशा रहता है। 60 ग्राम के आसपास की एंकलेट मजबूत भी होती हैं और फैमिली ट्रेडिशन का हिस्सा भी बन जाती हैं। 

PREV
15
60 ग्राम में सिल्वर एंकलेट, नातिन के लिए परफेक्ट नामकरण गिफ्ट

नवजात नातिन के नामकरण संस्कार पर गिफ्ट देने की परंपरा में चांदी की चीजें सबसे शुभ मानी जाती हैं। खासकर सिल्वर एंकलेट न सिर्फ प्यारा ज्वेलरी गिफ्ट है बल्कि इसे हेल्थ और ट्रेडिशन दोनों से जोड़ा जाता है। आजकल मार्केट में 60 ग्राम के आसपास वजन वाली एंकलेट डिजाइंस मिल जाती हैं जो मजबूत, लंबे समय तक चलने वाली और यादगार गिफ्ट बनती हैं। अगर आप नामकरण पर कुछ खास देना चाहती हैं, तो ये डिजाइंस आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

25
ट्रेडिशनल घुंघरू एंकलेट

बेबी गर्ल के लिए ट्रेडिशनल घुंघरू एंकलेट (Traditional Ghungroo Anklet) डिजाइंस बेस्ट हैं। इस डिजाइन में छोटे-छोटे घुंघरू लगे होते हैं जो हल्की आवाज देते हैं। क्लासिक और सांस्कृतिक लुक के साथ ये बेबी के मूवमेंट में सुंदर लगती है। मोटी चेन और स्मूद एज के साथ ये पहनने में सेफ रहती है। नामकरण या पूजा फंक्शन के लिए ये सबसे ट्रेडिशनल चॉइस है।

35
प्लेन थिक चेन एंकलेट डिजाइन

सिंपल लेकिन एलिगेंट डिजाइन चाहते हैं तो प्लेन थिक चेन एंकलेट (Plain Thick Chain Anklet) बेस्ट है। ये बिना ज्यादा सजावट के साथ मजबूत लॉक और टिकाऊ रहती है। साथ ही डेली वियर के लिए कंफर्टेबल है। ये मिनिमल और लॉन्ग-टर्म यूज वाला गिफ्ट है।

45
बीड्स वर्क एंकलेट डिजाइंस

बीड्स वर्क एंकलेट (Beads Work Anklet) डिजाइन में सिल्वर के छोटे बीड्स लगे रहते हैं जो डिजाइन को स्टाइलिश बनाते हैं। सॉफ्ट फिनिश, क्यूट और मॉडर्न लुक चाहिए तो इसे चुनें। हल्की मूवमेंट में ये शाइन देती हैं। बेस्ट बात ये है कि ये मॉडर्न और ट्रेडिशनल का मिक्स ऑप्शन है।

55
एडजस्टेबल लॉक एंकलेट डिजाइंस

60 ग्राम चांदी में आप ऐसी एडजस्टेबल लॉक एंकलेट(Adjustable Lock Anklet) डिजाइन भी बनवा सकती हैं। अगर बेबी जल्दी ग्रो करती है, तो एडजस्टेबल डिजाइन बहुत काम आएगी। इसमें साइज बदलने की सुविधा होती है और ये लंबे समय तक उपयोग की जा सकती है। साथ ही इसमें सेफ्टी लॉक रहता है और ये वैल्यू फॉर मनी गिफ्ट है।

Read more Photos on

Recommended Stories