
दादी-मम्मी के जमाने में भारी और मजबूत डिजाइन ज्यादा डिमांड में रहते थे, लेकिन समय के साथ गोल्ड ज्वेलरी पैटर्न में भी बड़ा बदलाव आ गया है। इसके पीछे मिनिमल फैशन और Gold Rate का बढ़ना शामिल है। आज के समय सोने के भाव 1.5 लाख के पार है। ऐसे में मिडिल क्लास फैमली के लिए जूलरी लेना आसान नहीं है। अगर आप भी डेली वियर गोल्ड इयरररिंग्स की तलाश कर रही हैं और 22 कैरेट गोल्ड खरीदने का बजट नहीं है तो परेशान होने की बजाय ये आर्टिकल देखें। जहां लेकर आए हैं 18KT Gold Earrings New Design में, ये हल्के होने के साथ मॉडर्न दुनिया की फैशन रीजीम में बिल्कुल फिट बैठते हैं।
Gold Jhumka से हटकर आप सुई धागा झुमकी इयरररिंग्स खरीदें। ये स्टाइल और फैशन का बहुत ही सुंदर कॉम्बिनेशन देंगे ये पारंपरिक विद मॉडर्न लुक देता है। इसमें मयूर, पत्ती के आकार का बारीक काम है। साथ में छोटे-छोटे क्यूबिक जिरकॉनिया नग और भी प्यारे लग रहे हैं। यह एक छोटी और नाजुक झुमकी हैं, जिसके किनारों पर छोटे नग लगे हैं। यह पैटर्न डैंगलर लुक का परफेक्ट मिक्स है। आप इसे 18kt Gold में 4-5 ग्राम में बनवा सकती हैं। वजन और डिजाइन के अनुसार, इसे 25000-45000रु की रेंज में खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 916 Gold Bangle Bracelet: खर्चा घटाएं, चमक बढ़ाएं ! बच्चों के लिए लेटेस्ट 7 गोल्ड कड़ा ब्रेसलेट
18kt Gold Jhumki Designs के तौर पर इसे चुना जा सकता है, जो ट्रेडिशनल आर्ट और मॉडर्न क्रॉफ्टसमैनशिप का बेजोड़ संगम पेश कर रही हैं। इसमें बारीक मीनाकारी के साथ फ्यूजन फैशन दिया गया है, साथ में टियर ट्रॉप पैटर्न और सोने के लटकते मोती एलिगेंट और स्टाइलिश टच देते हैं। यह लाइटवेट कंटेंपरेरी डिजाइन है, रोजाना पहनने के लिए चुना जा सकता है। अगर आप मिनिमल पैटर्न पर हैवी लुक चाहती हैं तो इसे चुनें, जो आपकी पर्सनालिटी में चार चांद लगाते हुए 3-4 ग्राम में बनकर तैयार हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- Sun Earrings: गोल्डन ग्लो का धांसू निखार ! 22KT Gold में 7 सन इयररिंग डिजाइन
750 Gold Stud Earrings ऑल टाइम फैशन में रहते हैं। ये एथनिक के साथ ट्रेडिशनल वाइब और वेस्टर्न के साथ मॉडर्न स्टेटमेंट देने में कमी नहीं रखेंगे। तस्वीर में दो अलग-अलग तरह के स्टड दिखाएं हैं, जो मीनाकारी और गोल्ड फिलिग्री वर्क संग आते हैं और फ्यूजन फैशन के लिए बिल्कुल परफेक्ट बनाते हैं। सोने के लकटते मोती, एलिगेंट और सोफिस्टिकेटेड लुक दे रहे हैं। यह लाइटवेट डिजाइन हैं, जिसे खासकर उन महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है, जो मिनिमिल और क्लासी रिच लुक पसंद करते हैं। कैजुअल गेट टूगेदर से फॉर्मल इवेंट तक ये इयररिंग्स मॉडर्न चमक देंगे।