Sona ka Locket New Designs Gift For Vat Savitri: शादी के बाद पहली बार पत्नी वट सावित्री व्रत रखने वाली हैं तो इस मौके को खास बनाते हुए आप गिफ्ट करें 1 ग्राम गोल्ड लॉकेट डिजाइन्स।
कोई कुछ भी कहे लेकिन हर किसी की चाहत होती है कि उसके बर्थडे, एनिवर्सरी या फिर किसी ओकेजन पर स्पेशल पर्सन से उसे गिफ्ट मिले। अगर आपकी भी हाल में शादी हुई है और पहली बार वट सावित्री पूजा (Vat Savitri Vrat 2026) सेलिब्रेट करने वाले हैं तो क्यों न इस मौके पर बीवी को व्रत रखने के लिए कुछ खास तोहफा दिया जाए। उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए 1 ग्राम सोने के लॉकेट से बेस्ट कुछ नहीं है। यह बजट फ्रेंडली होने के साथ काफी लाइवेट होते हैं, जिन्हें बीवी साहिबा हर रोज पहन सकती हैं। फोटो गैलरी में चेक करें 22KT Gold Locket Designs, जो पार्नटर की खुशी की वजह बनेगी।
25
1 ग्राम गोल्ड न्यू लॉकेट डिजाइन
क्लासिक ड्रॉप पैटर्न पर गोल्ड लॉकेट की डिजाइन काफी पारंपरिक और शालीन है। इसमें घुमावदार पत्ती जैसे पेंडेंट के बीच में बड़ा सा सॉलिटायर स्टोन लगा है, जो ऑफिस से डेली वियर के लिए परफेक्ट च्वाइस है। अगर आप बीवी साहिबा को यूनिक ज्वेलरी गिफ्ट करना चाहते हैं तो यह अच्छा ऑप्शन है।
1 ग्राम सोने का लॉकेट
आजकल महिलाओं को हैवी डिजाइन की बजाय मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देने वाले पेंडेंट ज्यादा पसंद आ रहे हैं। अगर बीवी फैशन पसंद करती हैं तो आप फ्लोरल वर्क वाला लॉकेट तोहफे में दें। इसमें हाफ आउटलाइन कर्व पर वाइट स्टोन लगे हुए हैं।
गोल्ड लॉकेट डिजाइन फोटो
यह डिजाइन दिखने में हैवी और आर्टिस्टिक है। लॉकेट को सोबर रखते हुए बारीक सोने की लाइनें की गई हैं, किनारों पर लगे छोटे-छोटे हीरे और बीच में लगा फ्लोरल लुक इसे स्पेशल बना रहा है। आप इसे किसी भी पार्टी या फंक्शन में पहन सकती हैं।
35
सोने का लॉकेट डिजाइन
इनग्रेविंग वर्क वाले गोल्ड लॉकेट कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते हैं। यह डिजाइन खासकर उन महिलाओं के लिए हैं जिन्हें ज्यादा भारी वर्क पसंद नहीं है। वैसे तो इसे 22kt सोने पर बेसिक वर्क पर बनाया गया है। अगर पेंडेंट डिजाइन सिंपल लग रही है तो आप इसमें नग या AD डायमंड लगवाएं।
यह लॉकेट स्टाइलिश है। इसमें ट्विस्टेड लीफ पैटर्न पर सॉलिटायर स्टोन लगा है, जो खूबसूरती बढ़ाता है। आप इसे सिंगल पेंडेंट या फिर बजट होने पर सोने की चेन (Women Gold Chain) संग तोहफे में दे सकते हैं।
वट सावित्री गिफ्ट के लिए आप मॉडर्न बो लॉकेट अच्छा विकल्प है। यह हल्का होने के बाद भी मॉडर्न लगता है। इसे खासकर चेन और मंगलसूत्र दोनों के साथ पहना जा सकता है। अगर पत्नी साहिबा वर्किंग वुमन हैं तो इसे चुनना बनता है।
फ्लोरल मोटिफ मंगलसूत्र चेन लॉकेट
2 इन 1 मजा एक साथ देने वाला हार्टशेप लॉकेट (Heart shape Pendant) कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते हैं। अगर आप पत्नी को ट्रेडिशनल डिजाइन से हटकर कुछ देना चाहते हैं तो इसे विकल्प बनाएं। यह साड़ी ही नहीं, फॉर्मल, कैजुअल और यहां तक वेस्टर्न ड्रेस पर गजब का लुक देगा।
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।