
डेली वियर से शादी-पार्टी में पहनने के लिए महिलाएं अलग-अलग तरह के स्टड और झुमका खरीदना पसंद करती हैं, लेकिन बढ़ते सोने के भाव ने इस सपने पर ब्रेक लगा दिया है। नॉर्मल सी नोज रिंग लेने के लिए भी कई बार सोचना पड़ता है,ऐसे में सोने के बाली तो सपने जैसा हो गया है। अगर आप भी स्टाइल+फैशन एक साथ चाहती हैं तो ज्यादा सोचने-विचारने की बजाय 9KT Gold Earrings खरीदें, जो डिफरेंट वैरायटीज में आने के साथ कानों को रिच और वर्सेटाइल लुक देते हैं। इस आर्टिकल में डायमंड से राउंड पर फैंसी पीस देखें, जो कानों की नजाकत बढ़ाने में 1% की भी नहीं रखेंगे।
अगर आप बेसिक से हटकर कुछ यूनिक और रिच पीस चाहती हैं तो इसे खरीदना बनता है। इसे डायमंड शेप पर बनाया गया है, साथ में गोल्ड बीड मोती वर्सेटाइल लुक दे रहे हैं। यह अनूठा और अट्रेक्टिव स्टेटमेंट पीस है जो बारीक लटकन संग आता है। यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जो कंटेप्रेरेरी और मिनिमल ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं। आप इसे डेली वियर से लेकर ऑफिस अटायर पर पहन सकती है। 9 ग्राम सोने में हल्की सी हल्की डिजाइन भी 5000रु. तक बनकर तैयार हो जाएगी।
साउथ इंडियन बारीक नक्काशी डिजाइन पर ये पारंपरिक डिजाइन है, जो सोने के फ्रेम और रंगीन मीनाकारी काम पर आते हैं। बीच में गहरे हरे रंग और लाल रंग के नगों का यूज हुआ है। साथ में छोटी-छोटी सोने की चेन वाली झुमकी बहुत ही क्लीन-नीट लुक देते हैं। यह स्टड और झुमका दोनों का मजा एक साथ देता है। अगर आप हेरिटेज से जुड़े रहना चाहते हैं तो इसे खरीदना बनता है। 22KT Gold Earring में इसे खरीदना 50000रु. तक का खर्चा है , लेकिन 9KT पर ये 10,000 रु. में बनकर तैयार हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें- घर सजाने के DIY तरीके, बिना पैसे लकड़ी-जूट से करें मेकओवर
यह इयररिंग्स ट्रेडिशनल झुमका स्टड से इंस्पायर्ड है, जो स्क्वायर कट डायमंड शेप में आता है। गोल्ड पैनिंल विद बारीक फिलिग्री वर्क का काम लुक इन्हेंस कर रहा है। साथ में छोटे-छोटे गोल्डन बॉल्स की लटकन सुंदरता दे रही है। यह क्लासिक-एथनिक डिजाइन है जो कानों को हैवी और भारीपन देती है। अगर आप ट्रेडिशनल स्टैंडर्ड इन्प्रूव करना चाहती हैं तो इसे वियर करना बेस्ट विकल्प है।
यह मॉडर्न ड्रॉप गोल्ड इयररिंग है, जो ओवल शेप और टियरड्रॉप स्टाइल में आता है। बीच में लगे रंगीन मीनाकारी नग और लटकन बहुत ही क्लासी लगते हैं। यह हल्का होकर भी चिक वाइब देता है। अगर आप डेली वियर सा ऑफिस वियर के लिए स्टेटमेंट पीस तलाश रही हैं तो इसे विकल्प बनाना बेहतर है। 9KT में इस तरह के बाली-झुमका ढेरों वैरायटीज में मिल जाएंगे।
ये भी पढ़ें- चमक में दम कीमत कम ! आधे दाम पर चुनें 5 डायमंड शाइन मंगलसूत्र
खूबसूरत और फैंसी गोल्ड स्टड इयररिंग्स की तलाश है तो आप इस पीस को चुनें। इसमें मेन बेस हीरा कट में रखते हुए बूंद आकार का शेप दिया है। साथ में रंग-बिरंगे मीनाकारी मोती का टच बहुत ही वर्सेटाइल लगता है। इयररिंग के बॉर्डर पर बारीक नक्काशी है जो इसे रॉयल लुक देती है। साथ में डेलिकेट गोल्ड चेन हैवी फैशन गोल्स दे रही है। आप इसे फेस्टिव अटायर- ट्रेडिशनल फंक्शन में वियर ग्लैमरस अपील पा सकती हैं।
पिरामिड स्टाइल पर यह झुमका इयररिंग्स भड़कीले अंदाज के लिए जानी जाती है। ये पीस काफी ट्रेंडी और बोल्ड है, जिसमें बारीक फिलिग्री और मेश वर्क किया गया है। साथ में हार्ट-मोटिफ लीफ विद सेमी सर्कुलर बेस है जो बॉक्स चेन से जुड़ा हुआ है। यह लाइटवेट और स्टाइलिश पीस है जिसे आप डेली वियर से सेमी फॉर्मल इवेंट के लिए चुन सकते हैं।