
Bahu ke Liye Gold Jewellery: बेटे की शादी में बहू को सोने के गहने चढ़ाने की परंपरा सिर्फ रस्म नहीं, बल्कि प्यार और अपनापन जताने का खूबसूरत तरीका भी है। अगर आपका बजट 15 ग्राम सोने के आसपास है, तो समझदारी से चुने गए गहने बहू के लिए यादगार तोहफा बन सकते हैं। यहां जानिए 15 ग्राम सोने में आने वाली 6 खूबसूरत जूलरी ऑप्शन, उनका अनुमानित वजन और खर्च।
एक सिंपल और हल्की गोल्ड चेन बहू के लिए सबसे उपयोगी गिफ्ट हो सकती है। 3 ग्राम वजन की पतली लेकिन स्टाइलिश चेन डेली के इस्तेमाल में भी आसानी से पहनी जा सकती है। इसकी कीमत लगभग 27,000 से 30,000 रुपए तक आ सकती है। यह गिफ्ट क्लासी होने के साथ हमेशा काम आने वाला है।
2 ग्राम तक के छोटे स्टड या ड्रॉप ईयररिंग्स बहू के लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं। ये ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों आउटफिट्स पर अच्छे लगते हैं। इनकी कीमत करीब 18,000 से 22,000 रुपए तक हो सकती है। हल्के वजन की वजह से इन्हें लंबे समय तक आराम से पहना जा सकता है।
शादी के मौके पर मांगटीका बहू के लुक को रॉयल टच देता है। 1.5 ग्राम में एक खूबसूरत कुंदन टच या सिंपल गोल्ड मांगटीका मिल सकता है। इसकी कीमत करीब 14,000 से 17,000 रुपए तक होगी। यह गहना शादी की यादों को और खास बना देता है।
ये भी पढ़ें- Baby Girl Silver Bracelet Panja: लाडली के हाथों में पहनाएं ये प्यारे सिल्वर ब्रेसलेट, क्यूटनेस में लगेंगे चार-चांद
करीब 3 ग्राम वजन का हल्का गोल्ड ब्रेसलेट बहुत ट्रेंडी और प्रैक्टिकल गिफ्ट है। इसे बहू रोज पहन सकती है और यह हर लुक को ग्रेसफुल बनाता है। इसकी कीमत लगभग 27,000 से 32,000 रुपए तक पड़ सकती है। यह मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों पसंद की बहुओं को सूट करता है।
1.5 ग्राम की एक सुंदर गोल्ड रिंग बहू के लिए प्यारा और यादगार गिफ्ट है। इसमें फ्लोरल, मिनिमल या स्टोन डिजाइन आसानी से मिल जाते हैं। इसकी कीमत 14,000 से 18,000 रुपए तक हो सकती है। यह छोटा सा गिफ्ट इमोशनली रूप से बहुत खास लगता है।
ये भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर गोल्ड का बजट नहीं ? 80% OFF पर गिफ्ट करें फैंसी ग्लास बैंगल कड़ा सेट
बचे हुए 4 ग्राम में आप एक हल्का पेंडेंट सेट या सिंपल गोल्ड पायल गिफ्ट कर सकते हैं। इसकी कीमत लगभग 35,000 से 40,000 रुपए तक हो सकती है। इससे 15 ग्राम का बजट भी बैलेंस रहेगा और बहू को एक कंप्लीट जूलरी गिफ्ट सेट मिल जाएगा।