ग्लास चूड़ियों को दें ट्विस्ट, मार्केट में ट्रेंड कर रहे हैं गोल्ड चेंजेबल बैंगल्स फ्रेम

Published : Jun 25, 2026, 03:30 PM IST
Changeable Bangles Frame

सार

Changeable Bangles Frame: गोल्ड चेंजेबल बैंगल्स फ्रेम में 3-4 ग्लास चूड़ियां फिट करें और हर ड्रेस के साथ नया लुक पाएं। यह ट्रेंडी ज्वेलरी डिजाइन महिलाओं को खूब पसंद आ रहा है। 

ज्वेलरी की दुनिया में हर रोज कुछ नया आ रहा है। ज्वेलरी में नए-नए डिजाइन देखने को मिल रहे हैं। इन दिनों महिलाओं के बीच में गोल्ड चेंजेबल बैंगल्स फ्रेम खासा ट्रेंड कर रहे हैं। यह नया डिजाइन उन महिलाओं के लिए शानदार ऑप्शन है जो अपनी पसंदीदा ग्लास चूड़ियों को एक स्टाइलिश और प्रीमियम लुक देना चाहती हैं।

चेंजेबल बैंगल्स फ्रेम की खासियत

चेंजेबल बैंगल्स फ्रेम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें आप अपनी पसंद की ग्लास चूड़ियों को आसानी से फिक्स कर सकती हैं। बैंगल्स का डिजाइन ऐसा बनाया गया है कि इसके अंदर एक साथ 3 से 4 ग्लास चूड़ियां लगाई जा सकती हैं। इससे साधारण कांच की चूड़ियां भी बेहद अट्रैक्टिव और रिच लुक देने लगती हैं।

लॉकिंग सिस्टम है बैंगल में

इन बैंगल्स में ओपनिंग और लॉकिंग सिस्टम दिया जाता है, जिससे चूड़ियों को बदलना बेहद आसान हो जाता है। किसी शादी, पार्टी या त्योहार के लिए आप अपनी ड्रेस के अनुसार अलग-अलग रंग की ग्लास चूड़ियां इसमें लगा सकती हैं। यानी एक ही बैंगल से कई तरह के लुक्स तैयार किए जा सकते हैं।

फैशन में नया चाह रखने वाली महिलाओं के लिए खास

फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए बेहतरीन है जो ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का परफेक्ट मेल चाहती है। लाल, हरे, गुलाबी, मरून या मल्टीकलर ग्लास चूड़ियों को इन गोल्ड बैंगल्स में फिट करके अलग-अलग अवसरों के लिए नया लुक तैयार किया जा सकता है।

एक बैंगल्स फ्रेम से पाएं कई लुक

इसके अलावा, चेंजेबल बैंगल्स खरीदने का एक और फायदा यह है कि आपको हर रंग के लिए अलग-अलग भारी बैंगल्स खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती। केवल चूड़ियां बदलकर आप अपनी ज्वेलरी को नया रूप दे सकती हैं। अगर आप इस सीजन अपनी ज्वेलरी कलेक्शन में कुछ नया जोड़ना चाहती हैं, तो गोल्ड चेंजेबल बैंगल्स एक ट्रेंडी और स्मार्ट विकल्प साबित हो सकते हैं। यही वजह है कि यह नया डिजाइन तेजी से महिलाओं की पसंद बनता जा रहा है और मार्केट में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।

और पढ़ें: 2gm गोल्ड में बनवाएं 6 स्टड इयररिंग्स डिजाइंस, कम बजट में पाएं परफेक्ट शाही लुक

इंगेजमेंट रिंग के 6 बेहतरीन डिजाइन, हाथों की चमक बढ़ाएंगी दोगुना

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Jadau Earring Design: फिर से लौट रहा जड़ाऊ इयररिंग का ट्रेंड, सावन के लिए देखें ट्रेंडी डिजाइन
बैंगल्स छोड़िए, अब पार्टी में हाथों पर सजाएं ये 7 ट्रेंडी लग्जरी हैंडकफ