Published : Apr 18, 2026, 07:00 AM ISTUpdated : Apr 22, 2026, 02:18 PM IST
Customized Name and Photo Bangle Set Best Design: ब्राइड हो या न्यूली मैरिड वुमन, हाथों में कपल नेम और फोटो वाले कस्टमाइज बैंगल सेट एलीगेंट लुक के साथ फीलिंग्स भी बयां करते हैं। ऐसे बैंगल्स मॉर्डन विद ट्रेडिशनल लुक के लिए बेस्ट हैं। देखें 7 डिजाइन।
कपल नाम और फोटो वाले कस्टमाइज्ड चूड़ी सेट के बेस्ट डिजाइन
वेडिंग सीजन चल रहा हो और कस्टमाइज्ड ब्राइडल बैंगल सेट की बात न हो, यह तो हो ही नहीं सकता। अपनी शादी में ज्यादार दुल्हन कस्टमाइज्ड बैंगल सेट पहनना पसंद करती हैं। न्यूली मैरिड वुमन के बीच भी यह काफी पॉपुलर है। यह हाथों को एलीगेंट और मॉर्डन टच देने के साथ ही अपने पिया के लिए भावनाओं को भी व्यक्त करती है।
29
ब्राइड और न्यूली मैरिड वुमन के लिए कस्टमाइज्ड बैंगल सेट के शानदार डिजाइन
अगर आप भी शादी या शुभ अवसरों पर कस्टमाइज्ड बैंगल सेट पहनना चाहती हैं, तो यहां देखें ब्राइड और न्यूली मैरिड वुमन के लिए कस्टमाइज्ड बैंगल सेट के शानदार डिजाइन। ये बैंगल सेट सिर्फ शादी ही नहीं सगाई, गृह-प्रवेश, पूजा, फंग्शन के लिए भी बेस्ट हैं। देखें ताजब्राइडलस्टोर के कपल नेम और फोटो के साथ कस्टमाइज्ड चूड़ी-बैंगल सेट के शानदार डिजाइन, जिन्हें आप ऑनलाइन ऑर्डर सकते हैं और अपने अनुसार कस्टमाइज करा सकते हैं।
39
बेस्ट राजवाड़ी डिजाइन में नाम और फोटो के साथ कस्टमाइज्ड चूड़ी सेट
राजवाड़ी डिजाइन में दुल्हन और दूल्हे के नाम और फोटो के साथ कस्टमाइज्ड चूड़ी सेट का यह बेहद खूबसूरत डिजाइन है। इस पर पर्ल और कटिंग ग्लास वर्क इसे शानदार बना रहा है। रेड-ग्रीन कॉम्बिनेशन में किसी भी दुल्हन के हाथों को परफेक्ट लुक देने के लिए ये बैंगल सेट काफी है। इसकी डिटेलिंग इसे शाही लुक दे रही है।
कपल नेम और फोटो वाली राजवाड़ी चूड़ियां झूमर डिजाइन सेट
कपल का नाम और फोटो के साथ सजी चूड़ियां और झूमर डिजाइन के साथ ये राजवाड़ी बैंगल सेट कमाल का है। शादी समेत किसी भी शुभ अवसर के लिए यह बैंगल सेट बेस्ट है। इस बैंगल सेट में भी पर्ल के साथ कटिंग ग्लास का शानदार काम किया गया है।
59
सुंदर हार्ट के साथ नाम और फोटो वाला बैंगल सेट
सुंदर हार्ट शेप में नाम और फोटो वाले ऐसे लाख के बैंगल खास तौर पर इंडियन ब्राइड के बीच बेहद पॉपुलर हैं। रेड स्टोन जड़े ये अनोखे डिजाइन महिलाओं को बेहद पसंद आते हैं। ये चूड़ियां मॉर्डन के साथ ट्रेडिशनल डिजाइनों में भी अपलब्ध हैं। ताज ब्राइडल स्टोर की ये चूड़ियां पूरी तरह से हैंडमेड हैं, जिन्हें शुभ अवसरों पर पहन सकते हैं।
69
कपल के नाम और फोटो वाली चूड़ियों का सेट
कपल के नाम और फोटो वाली चूड़ियों का यह सेट मॉर्डन और ट्रेडिशनल दोनों है। स्टोन जड़े ये अनोखे डिजाइन सबका दिल जीत लेते हैं। इन्हें इसलिए पसंद किया जाता है क्योंकि ये पहनने में आरामदायक होती हैं और प्लास्टिक या कांच की चूड़ियों की तरह इरिटेट नहीं करतीं। सिर्फ दुल्हन के लिए ही नहीं जन्मदिन, सालगिरह, सगाई, शादी, त्योहारों और फंग्शंस लिए बेस्ट हैं।
79
सुंदर हार्ट डिजाइन वाली लाख की चूड़ियां
सुंदर हार्ट डिजाइन वाली लाख की इन चूड़ियों पर कपल के नाम और फोटो लगे हैं। एलिगेंट डिजाइन और स्टोन से जड़ी ये चूड़ियां सबका दिल जीत लेती हैं। ये चूड़ियां नए और पारंपरिक डिजाइनों में उपलब्ध हैं, जो लेटेस्ट फैशन की हैं। इन्हें शुभ माना जाता है और सभी शुभ अवसरों पर पहना जा सकता है, खासकर शादी-ब्याह और पूजा-पाठ जैसे मौकों पर।
89
उभरे हुए दिल के आकार पर नाम के शुरुआती अक्षरों वाली चूड़ियां
उभरे हुए दिल के आकार पर नाम के शुरुआती अक्षरों वाली चूड़ियां इन दिनों बहुत ज्यादा पॉपुलर हो रही हैं। मॉर्डन ब्राइड के हाथों में ये चूड़ियां अपने अनूठे डिजाइन और स्टोन जड़ी होने के कारण सबका ध्यान खींचती हैं। देखने में बहुत ही क्लासी और रिच लुक है।
99
मोर डिजाइन वाला ऐक्रिलिक नेम बैंगल सेट
खूबसूरत मोर डिजाइन वाले इस ऐक्रिलिक नेम बैंगल सेट में अपने मनपसंद नाम लिखवा सकते हैं, जिससे ये बैंगल वाकई अनोखे बन जाते हैं। मजबूत ऐक्रिलिक से बने ये कड़े हल्के और दिन भर पहनने में आरामदायक हैं। बारीक मोर डिजाइन इन्हें आकर्षक लुक देता है, जो इन्हें खास मौकों और रोजमर्रा के पहनावे दोनों के लिए परफेक्ट बनाता है। इसके साथ ही इन बैंगल्स की फिनिशिंग बेहद स्मूद होती है, जिससे स्किन पर कोई रफनेस महसूस नहीं होती। कलर ऑप्शन भी कई तरह के मिल जाते हैं, जिन्हें आप अपने आउटफिट के अनुसार मैच कर सकती हैं। शादी, फंक्शन या गिफ्टिंग के लिए भी यह एक स्टाइलिश और पर्सनलाइज्ड चॉइस साबित होते हैं।