Daily Wear Tops Earring: रोज पहनने के लिए हल्के वजन वाले स्टाइलिश टॉप्स इयररिंग्स की तलाश है? फ्लोरल, घुंघरू झुलनी, कैरी शेप, राउंड शेप और चांदबाली डिजाइन की खूबसूरत वैरायटी देखें। हर आउटफिट के साथ मैच होने वाले लेटेस्ट डेलीवियर इयररिंग्स चुनें।
अगर आप ऐसे इयररिंग्स की तलाश में हैं जो रोजाना पहनने में कंफर्टेबल होने के साथ स्टाइलिश भी दिखें, तो हल्के वजन वाले डेलीवियर टॉप्स के ये डिजाइन बेस्ट हैं। ये ऑफिस, कॉलेज, कैजुअल आउटिंग और छोटे फंक्शन तक हर मौके पर आसानी से पहने जा सकते हैं। आजकल बाजार में कई तरह की डिजाइन उपलब्ध हैं, जिनमें ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों स्टाइल शामिल हैं। आइए देखते हैं 5 खूबसूरत टॉप्स डिजाइन, जिन्हें आप अपनी ज्वेलरी कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं।
26
मॉडर्न फ्लोरल टॉप्स इयररिंग
फ्लोरल डिजाइन वाले टॉप्स हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। फ्लोरल पैटर्न में ये डिजाइन वेस्टर्न और इंडियन दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। हल्के वजन के कारण इन्हें पूरे दिन पहनने में भी कोई परेशानी नहीं होती और ये सॉफ्ट, एलिगेंट लुक देते हैं।
36
घुंघरू झुलनी वाली पारंपरिक टॉप्स
अगर आपको ट्रेडिशनल ज्वेलरी पसंद है तो घुंघरू झुलनी वाले टॉप्स बेस्ट हैं। छोटे-छोटे घुंघरू इन इयररिंग्स को अट्रैक्टीव बनाते हैं। सूट, कुर्ती और साड़ी के साथ ये डिजाइन बेहद खूबसूरत लगती है और रोजमर्रा के एथनिक लुक को भी खास बना देती है।
राउंड शेप टॉप्स एक क्लासिक डिजाइन है जो हमेशा फैशन में बनी रहती है। सिंपल लेकिन अट्रैक्टीव लुक के कारण इन्हें घर पर आसानी से पहन सकते हैं। मोती, कुंदन या मीनाकारी वर्क के साथ ये और भी खूबसूरत लगते हैं।
56
कैरी शेप टॉप्स
कैरी यानी आम की शेप में ये डिजाइन कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती। इसकी खूबसूरत बनावट और हल्का वजन इसे डेलीवियर के लिए परफेक्ट हैं। गोल्डन, ऑक्सीडाइज्ड या स्टोन वर्क वाली कैरी शेप डिजाइन हर उम्र की महिलाओं पर अच्छी लगती है।
अगर आप डेलीवियर में थोड़ा फेस्टिव टच चाहती हैं तो छोटी चांदबाली शेप वाले टॉप्स शानदार हैं। ये पारंपरिक और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत मेल हैं। हल्के वजन वाली चांदबाली डिजाइन लंबे समय तक पहनने में आरामदायक है और आपके पूरे लुक को अट्रैक्टीव बना देती है।
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।