Glass Bangle Craft: घर पर ग्लास चूड़ी कैसे बनाएं ? DIY ग्लास चूड़ी बनाने के स्टेप क्या है? जैली बैंगल चूड़ियों के साथ कैसी चूड़ियां पहनें ?
हर आउटफिट के साथ अलग-अलग चूड़ियां खरीदना महंगा भी होता और ये रखे-रखे खराब भी जाती हैं। यही वजह है कि महिलाओं को अब मल्टीकलर पर ग्लास-जैली जूड़ी ज्यादा पसंद आ रही हैं। ये हाथों को वर्सेटाइल लुक देने के साथ कमाल की खनक देती हैं। अगर आप भी इन चूड़ियों को खरीदना चाहती हैं लेकिन बाजार जाने का समय नहीं मिल पा रहा है तो जरा ठहर जाइए। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, सबसे आसान और खूबसूरत DIY Glass Bangle, जिसे आप केवल 20रु. वाली प्लास्टिक बोतल से घर बैठे तैयार कर सकती हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
प्लास्टिक बोतल से चूड़ी कैसे बनाएं ?
20 रु वाली खाली प्लास्टिक बोतल
कटर, चाकू और कैंची
परमानेंट मार्कर्स
प्रेम और बटर पेपर
घर पर चूड़ी कंगन बनाने का आसान तरीका
घर पर Jelly Bangle & Churi बनाने के लिए सबसे पहले प्लास्टिक बोतल का पैपर हटाकर, अच्छे से धोकर साफ कर लें
अब एक चाकू या कटर की मदद से बीच वाले हिस्सों को चूड़ी यानी गोल शेप में काट लें, ध्यान रहे बिल्कुल पतली होनी चाहिए
जब ये कंगन जैसा दिखने लगे, तो इसमें आप परमानेंट मार्कर से कलर कर दें, आगे-पीछे रंगे, जिससे ये जेली जैसा लगेगा
यह स्टेप बहुत जरूरी है, कपड़े वाले प्रेस को हल्का गरम करें (ज्यादा गरम होने पर प्लास्टिक पिघल जाएगा)
जब आयरन गरम हो जाए, उसके ऊपर बटर पेपर लगा दें
कलर प्लास्टिक रिंग को पकड़कर, दोनों किनारों को हल्के हाथों से प्रेस कर पेपर पर रगड़ें (इसे राउंड शेप में घुमाएं)
गर्मी से प्लास्टिक के नुकीले किनारे अंदर की तरफ मुड़ जाएंगे और स्मूथ-चूड़ी जैसा शेप लेंगे
Glass Churi Women काफी ज्यादा सिंपल होती हैं। इन्हें आप आगे-पीछे एक हैवी मेटल, कुंदन या सोने के कड़े संग पहन सकती हैं। ये कांचीवरम, सिल्क साड़ियों पर खिलेंगे।
अगर कंट्रास्ट लुक पसंद करती हैं तो इसे मोतियों वाली कड़े संग पहनें। इसनमें लाल मरूम, रॉयल ब्लू और बॉटल ग्रीन कांच की चूड़िया बहुत खूबसूरत लगेंगी।
अगर आप ज्यादा तामझाम नहीं चाहती हैं तो इसे बिना किसी बैंगल के वेलवेट या कांच की चूड़ियों संग मिक्स करें। ये हाथों को रिच और मॉडर्न लुक देगा।