Earring Gold Tops: 40+ में पहनें गोल्ड स्टड, टॉप्स के ईजी टू वियर 5 डिजाइन

Published : Jun 01, 2026, 07:15 PM IST
गोल्ड स्टड टॉप्स डिजाइन

सार

Gold earrings tops design for female: लंबे समय तक पहने जाने वाले गोल्ड स्टड्स इयररिंग कौनसे हैं? कानों पर भारी नहीं लगने वाले गोल्ट टॉप्स इयररिंग कौनसे हैं? ऐसे क्लासिक डिजाइन बताएं जो कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते?

उम्र चाहे 20 की हो या 40+, गोल्ड स्टड और टॉप्स ऐसे ज्वेलरी पीस हैं जो हर महिला के कलेक्शन में जरूर होने चाहिए। हल्के वजन, कंफर्टेबल फिटिंग और एवरग्रीन डिजाइन की वजह से गोल्ड टॉप्स डेली वियर से लेकर पार्टी वियर तक हर मौके पर पहने जा सकते हैं। खास बात यह है कि 40+ महिलाओं पर सिंपल और एलिगेंट गोल्ड स्टड्स बेहद ग्रेसफुल लगते हैं। यदि आप ऐसे ईजी टू वियर डिजाइन तलाश रही हैं जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ रोज पहनने में भी कंफर्टेबल हों, तो ये 5 डिजाइन आपकी पसंद बन सकते हैं।

फ्लोरल गोल्ड स्टड डिजाइन

फूलों से प्रेरित गोल्ड स्टड डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। इनकी खूबसूरती इनकी बारीक कारीगरी में छिपी होती है। छोटे फ्लोरल पैटर्न वाले स्टड चेहरे को सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देते हैं। साड़ी, सूट या वेस्टर्न आउटफिट, हर ड्रेस के साथ ये आसानी से मैच हो जाते हैं।

और पढ़ें - Mangtika Lightweight Design: बहू के लिए गोल्ड मांगटीका, मुंहदिखाई में दें 7 लाइटवेट डिजाइन

पर्ल एंड गोल्ड टॉप्स

मोती और सोने का कॉम्बिनेशन कभी पुराना नहीं होता। पर्ल एंड गोल्ड टॉप्स 40+ महिलाओं पर बेहद क्लासी और रॉयल दिखाई देते हैं। इनका हल्का वजन इन्हें डेली वियर के लिए भी यूजफुल बनाता है। ऑफिस, फैमिली फंक्शन या पूजा-पाठ जैसे अवसरों पर यह डिजाइन शानदार लगता है।

ज्योमेट्रिक गोल्ड स्टड इयररिंग

जो महिलाएं मॉडर्न और मिनिमल स्टाइल पसंद करती हैं, उनके लिए ज्योमेट्रिक डिजाइन वाले गोल्ड स्टड बेहतरीन ऑप्शन हैं। सर्कल, स्क्वायर या ओवल शेप में बने ये टॉप्स सिंपल होने के बावजूद काफी स्टाइलिश दिखाई देते हैं। इन्हें पहनकर आप बिना ज्यादा ज्वेलरी के भी अट्रैक्टिव लुक पा सकती हैं।

कुंदन टच गोल्ड टॉप्स

यदि आप ट्रेडिशनल लुक पसंद करती हैं तो कुंदन वर्क वाले गोल्ड टॉप्स शानदार ऑप्शन हो सकते हैं। छोटे आकार में बने ये डिजाइन भारी झुमकों की तुलना में ज्यादा कंफर्टेबल होते हैं और एथनिक आउटफिट के साथ बेहद खूबसूरत लगते हैं। त्योहारों और पारिवारिक ओकेजन के लिए यह एक परफेक्ट चॉइस है।

और पढ़ें -  Gold Sui dhaga: सुई धागा शॉट लेंथ ईयररिंग, 2 ग्राम में बनवाएं 6 डिजाइन

हार्ट शेप गोल्ड स्टड

हार्ट शेप डिजाइन केवल युवतियों के लिए ही नहीं बल्कि 40+ महिलाओं पर भी काफी अट्रैक्टिव लगते हैं। सिंपल और स्मूद फिनिश वाले हार्ट स्टड चेहरे को फ्रेश और स्टाइलिश लुक देते हैं। ये डिजाइन हल्के होने के साथ-साथ पूरे दिन कंफर्टेबल भी रहते हैं।

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Glass Bangles Styling Ideas: प्लेन चूड़ियों को दें डिजाइनर लुक, इन 7 बैंगल्स कॉम्बिनेशन से बनाएं परफेक्ट सेट
चांदबाली इयररिंग की ट्रेंडी डिजाइन, सावन में पहन लगें चांद का टुकड़ा