Passa Designs: नूर छलकेगा होने वाली बेगम के चेहरे से, चुनें 3 फैंसी पासा डिजाइन

Published : Nov 20, 2025, 04:19 PM IST
Passa Designs

सार

Passa Designs for Muslim Brides: मुस्लिम दुल्हन निकाह के दिन गोल्ड प्लेटेड सर्कल पासा, कुंदन–मोती वाले पासा और जरकन डिजाइन जैसे फैंसी पासा पहनकर चांद सी खूबसूरत दिख सकती हैं। 

मुस्लिम दुल्हन अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए डिफरेंट डिजाइन के पासा का इस्तेमाल करती हैं। पासा मांगटीका की तरह ही होता है, जिसे सेंटप पर न लगाकर माथे पर चेहरे के एक तरफ लटकाया जाता है। इसमें डिफरेंट टाइप के डिजाइन होते हैं, जो शरारा से लगाकर लहंगे तक की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। अगर अब तक आपने कभी भी पासा के खूबसूरत डिजाइंस नहीं खरीदे हैं, तो यहां हम आपको ऐसे ही कुछ फैंसी और लेटेस्ट डिजाइन के बारे में जानकारी देंगे, जो मुस्लिम दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

गोल्ड प्लेटेड सर्कल पासा डिजाइन

मुस्लिम दुल्हन निकाह के दिन खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए पासा के एक से बढ़कर फैंसी डिजाइन खरीद सकती हैं। आपको आसानी से आर्टिफिशियल से लगाकर सोने के पासा डिजाइन सुनार की दुकान या ऑनलाइन मिल जाएंगे। अगर आपको हैवी पासा डिजाइन पसंद हैं तो आप मोतियों की लटकन वाले सर्कल डिजाइन पासा खरीदकर खुद को चांद सी दुल्हन बना सकती हैं। 

जरकन डिजाइन पासा 

हीरे से चमकने वाला जरकन डिजाइन पासा दिखने में काफी फैंसी लगते हैं। मुस्लिम दुल्हन ऐसे पासा डिजाइन के साथ जरकन वाले नेकलेस पहन सज सकती हैं। आपको आसानी से 500 रु के अंदर फैंसी आर्टिफिशियल पासा डिजाइन मिल जाएंगे, जिन्हें पहनकर आप सबसे अलग दिख सकती हैं।  

और पढ़ें: लड़कों के लिए ब्रेसलेट सिर्फ ₹250 में! अभी देखें ट्रेंडी डिजाइन

कुंदन पर्ल पासा डिजाइन

कुंदन और मोतियों से सजे हुए पासा डिजाइन भी शाही लुक देते हैं। ऐसे पासा में आपको मोतियों के साथ ही कुंदन की चमक भी देखने को मिलेगी। आप चाहे तो 5 से 10 लड़ियों वाले पासा डिजाइन चुन सकती हैं। जब लड़ियां अधिक होती हैं, तो उसमें छोटे छोटे मोती का इस्तेमाल किया जाता है, जो कि पासा की खूबसूरती को दो गुना बढ़ा देता है।

और पढ़ें: सोनम कपूर का इयररिंग्स कलेक्शन 300रु में करें ट्राई!

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Silver Ear Tops: पहली कमाई मां के नाम, कम बजट में चांदी टॉप्स डिजाइन
Silver Price 1kg: सिर्फ 48 घंटे में धुरधंर से भी तेज निकल गई चांदी, सोने से डबल रिटर्न