Ghungroo Pajeb Silver Designs: भारी हैंडमेड घुंघरू पाजेब, नई बहू सेव करलें ये सिल्वर डिजाइंस

Published : Feb 08, 2026, 08:10 AM IST
हैंडमेड घुंघरू पाजेब

सार

Ghungroo Anklet Ideas in 10 Gram Silver Payal: 10 ग्राम सिल्वर घुंघरू पाजेब नई बहू के लिए सुंदरता, ट्रेडिशन और कम्फर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। सही डिजाइन चुनकर आप रोजाना से लेकर खास मौकों तक अपने लुक को और ग्रेसफुल बना सकती हैं।

नई बहू के लिए पाजेब (Payal) सिर्फ एक जूलरी पीस नहीं होती यह परंपरा, साज-श्रृंगार और शुभता से जुड़ी होती है। खासकर घुंघरू वाली पायल पहनने पर चलते समय जो हल्की सी छन-छन की आवाज आती है, उसे भारतीय घरों में शुभ माना जाता है। अगर आप शादी में पहनने के लिए ट्रेंडी और स्टाइलिश ऑप्शन चाहती हैं, तो करीब 10 ग्राम की सिल्वर पाजेब बढ़िया ऑप्शन रहती है। यह ज्यादा भारी भी नहीं लगती और दिखने में भी अच्छी लगती है। यहां 5 ऐसे लेटेस्ट डिजाइंस दिए हैं जिन्हें आप शादी से पहले बनवाने के लिए सेव कर सकती हैं।

क्लासिक राउंड घुंघरू पायल डिजाइन

यह डिजाइन कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। इसमें हैवी सिल्वर चेन होती है और बराबर दूरी पर छोटे-छोटे गोल घुंघरू लगे होते हैं। आवाज भी हल्की रहती है और पहनने में बिल्कुल आरामदायक होती है। इसका लॉक सिंपल हुक या स्क्रू टाइप होता है, इसलिए रोज पहनना आसान रहता है। अगर आप पहली पायल बनवा रही हैं तो यह सबसे सेफ और डेली यूज वाला ऑप्शन है।

और पढ़ें -   लटकन गोल्ड मांगटीका डिजाइंस, ब्राइड के लिए 5 पैटर्न

मल्टी लेयर लेयर चेन घुंघरू पाजेब

अगर थोड़ा ज्यादा स्टाइलिश लुक चाहिए तो यह डिजाइन अच्छा लगता है। इसमें मल्टी लेयर चेन साथ-साथ चलती हैं और नीचे वाली चेन पर घुंघरू लगे होते हैं। चलते समय दोनों लेयर्स की हल्की मूवमेंट से पाजेब ज्यादा सुंदर दिखती है। फैमिली फंक्शन या छोटी-मोटी गैदरिंग में यह डिजाइन बहुत जंचता है।

फ्लोरल मोटिफ घुंघरू पायल डिजाइन

यह डिजाइन थोड़ी डेकोरेटिव और फेमिनिन फील देती है। चेन के बीच-बीच में फूल जैसे छोटे मोटिफ बने होते हैं और हर मोटिफ के नीचे घुंघरू लगे होते हैं। साड़ी या लहंगे के साथ यह बेहद सुंदर लगती है और नई दुल्हन के लुक को सॉफ्ट और ग्रेसफुल टच देती है। अगर आप कुछ ट्रेडिशनल चाहती हैं तो यह बढ़िया ऑप्शन है।

और पढ़ें -  बारीक सुई-धागा इयररिंग, सांप सी स्लीक डिजाइंस सिर्फ 3 ग्राम गोल्ड में

ऑक्सिडाइज्ड एंटीक फिनिश पाजेब डिजाइन

जो लोग थोड़ा अलग और ट्रेंडी स्टाइल पसंद करते हैं उनके लिए यह डिजाइन सही है। इसमें सिल्वर को हल्का डार्क ऑक्सिडाइज्ड फिनिश दिया जाता है जिससे नक्काशीदार पैटर्न उभरकर दिखते हैं। घुंघरू थोड़े बड़े हो सकते हैं और पूरा लुक एथनिक आउटफिट के साथ बहुत जंचता है। यह डिजाइन थोड़ा बोल्ड और यूनिक फील देता है।

चौड़ी बेल्ट स्टाइल घुंघरू पायल

अगर शादी या खास मौके के लिए कुछ रॉयल लुक चाहिए तो यह डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें चेन की जगह चौड़ी सिल्वर पट्टी होती है और किनारों से घुंघरू लटकते हैं। पैर पर ज्यादा कवर दिखता है, जिससे पायल ज्यादा शाही लगती है। ब्राइडल वियर के साथ यह डिजाइन बहुत खूबसूरत लगता है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

टेंपल बैंगल की 5 डिजाइन, कांच की चूड़ियों की खनक और चमक होगी शानदार
Haunted Royal Jewelry: शापित हीरे और शाही हार की डरावनी सच्चाई और इतिहास जो शायद आप नहीं जानते