Gold Plating Rajwadi Bangles: गोल्ड प्लेटिंग रजवाड़ी बैंगल, ग्लास बैंगल संग जमेंगे 7 डिजाइन

Published : Jun 01, 2026, 04:00 PM IST
गोल्ड प्लेटेड रजवाड़ी बैंगल

सार

gold bangles for women Gold plating Rajwadi Bangles: गोल्ड प्लेटेड रजवाड़ी बैंगल्स के कौनसे डिजाइन कम बजट में मिल जाते हैं? रंगीन कांच की चूड़ियों के साथ कौनसे रजवाड़ी बैंगल सबसे ज्यादा मैच करेंगे?

भारतीय महिलाओं के श्रृंगार में चूड़ियों और बैंगल्स का विशेष महत्व है। खासकर जब बात पारंपरिक और रॉयल लुक की हो, तो गोल्ड प्लेटेड रजवाड़ी बैंगल्स सबसे पहले पसंद किए जाते हैं। इन बैंगल्स की खूबसूरती तब और बढ़ जाती है जब इन्हें रंग-बिरंगी ग्लास बैंगल्स के साथ स्टाइल किया जाता है। शादी, तीज, करवा चौथ, गणगौर या किसी भी पारंपरिक समारोह में ये बैंगल्स आपके पूरे लुक को रॉयल टच देने का काम करते हैं। आइए जानते हैं 7 खूबसूरत रजवाड़ी बैंगल डिजाइनों के बारे में जो ग्लास बैंगल्स के साथ बेहद शानदार लगते हैं।

कुंदन वर्क रजवाड़ी बैंगल डिजाइन

कुंदन जड़ित गोल्ड प्लेटेड रजवाड़ी बैंगल्स हमेशा फैशन में रहते हैं। इनमें लगे सफेद और रंगीन स्टोन्स इन्हें बेहद अटैक्टिव बनाते हैं। लाल या हरी ग्लास बैंगल्स के साथ इनका कॉम्बिनेशन किसी भी ट्रेडिशनल आउटफिट को रॉयल लुक देता है। ब्राइडल लुक के लिए भी यह डिजाइन काफी पसंद किया जाता है।

और पढ़ें -  Mangtika Lightweight Design: बहू के लिए गोल्ड मांगटीका, मुंहदिखाई में दें 7 लाइटवेट डिजाइन

मोर डिजाइन गोल्ड प्लेटेड बैंगल

राजस्थानी आभूषणों में मोर का डिजाइन बेहद फेमस है। मोर शेप से सजे गोल्ड प्लेटेड बैंगल्स ग्लास चूड़ियों के साथ पहनने पर बेहद खूबसूरत दिखाई देते हैं। खासकर मेहंदी, संगीत और त्योहारों के दौरान यह डिजाइन काफी अट्रैक्टिव लगता है।

एंटिक ऑक्सीडाइज गोल्ड फिनिश बैंगल

पुरानी रजवाड़ी ज्वेलरी से इंस्पायर यह डिजाइन विंटेज लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए परफेक्ट है। इसकी एंटिक फिनिश और बारीक नक्काशी इसे बेहद खास बनाती है। मैरून, हरे या सुनहरे रंग की ग्लास बैंगल्स के साथ यह डिजाइन शानदार नजर आता है।

पर्ल वर्क रजवाड़ी बैंगल

मोती से सजे गोल्ड प्लेटेड बैंगल्स बेहद एलिगेंट और क्लासी लुक देते हैं। यदि आप भारी ज्वेलरी के बजाय सॉफ्ट और ग्रेसफुल स्टाइल पसंद करती हैं, तो यह डिजाइन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। पेस्टल रंग की ग्लास बैंगल्स के साथ इसका कॉम्बिनेशन बेहद आकर्षक लगता है।

और पढ़ें -  Long Mangalsutra Design: लॉन्ग मंगलसूत्र डिजाइन, यहां से खरीदें 7 स्लीक डिजाइन

जड़ाऊ स्टोन बैंगल डिजाइन

जड़ाऊ स्टोन वर्क वाले बैंगल्स किसी भी एथनिक लुक को लग्जरी फिनिश देते हैं। इनमें लगे चमकदार स्टोन्स और गोल्ड प्लेटिंग इन्हें प्रीमियम बनाते हैं। शादी और पार्टी वियर लहंगे या साड़ी के साथ यह डिजाइन बेहद खूबसूरत दिखाई देता है।

फ्लोरल नक्काशीदार बैंगल डिजाइन

फूलों की बारीक नक्काशी से सजे रजवाड़ी बैंगल्स महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इनका पारंपरिक डिजाइन कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। गुलाबी, लाल या पीले रंग की ग्लास चूड़ियों के साथ यह डिजाइन बेहद खूबसूरत और आकर्षक नजर आता है।

चौड़े कड़ा स्टाइल रजवाड़ी बैंगल

जो महिलाएं बोल्ड और रॉयल लुक पसंद करती हैं, उनके लिए चौड़े कड़ा स्टाइल गोल्ड प्लेटेड बैंगल्स बेहतरीन ऑप्शन हैं। इन्हें दोनों तरफ पहनकर बीच में पतली ग्लास बैंगल्स लगाने से एक परफेक्ट राजस्थानी और रजवाड़ी लुक तैयार किया जा सकता है। यह स्टाइल शादी और त्योहारों में खूब पसंद किया जाता है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

चांदी के कंगन की सुंदर डिजाइन, सिल्वर प्लेटेड मिलेगी असली शाइन
DIY Jewellery Wall Holder: कम खर्च में बनाएं 5 यूनिक वॉल होल्डर, ऑर्गेनाइज रहेगी ज्वेलरी