Gold Chain ढीली होने पर भी नहीं खुलेगी, महिलाएं अपनाएं 3 सेफ्टी टिप्स

Published : Feb 26, 2026, 04:30 PM IST
gold chain

सार

Gold Chain Easy Fixing Tips & Ideas: सोने की चेन ढीली हो जाना आम बात है,लेकिन सही समय पर इसे आसानी ठीक कर सकते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसी ही टिप्स जो ज्वेलरी खोने के डर को खत्म कर देंगे।

सोने के गहने पहनना केवल परंपरा हिस्सा नहीं बल्कि अमीरियत की पहचान बन गया है, जो जितना ज्यादा जूलरी पहनता है उसका मान उतना ही ज्यादा होता है। होली, दीवाली से लेकर शादी-ब्याह तक महिलाओं के गले में मंगलसूत्र, गोल्ड चेन रहती है। ये जितने सुंदर लगते हैं उतना रखरखाव मांगते हैं। इतना ही नहीं आज के जमाने जब सोने का भाव 1 लाख 63 हजार के करीब है, ऐसे में ये और कीमत हो गए हैं। हालांकि लगातार पहनने से Gold Chain & Necklace ढीले हो जाते हैं और गिरने का खतरा बना रहता है। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं, कुछ ऐसे टिप्स जो ज्वेलरी फिट के लिए काम आएंगे।

गोल्ड चेन लॉक पर दें ध्यान

सोने की चेन के लिए लॉक किसी सीट बेल्ट की तरह होता है। अगर ये मजबूत नहीं है तो 'एक्सीडेंट' होना पक्का है। ऐसे में घर चेन की पकड़ ढीली हो गई हैं तो लॉक्स चेन करवाएं।

लॉब्सटर क्लैप लॉक- चेन के लिए यह लॉक सबसे अच्छी मानी जाती है, जो स्प्रिंग संग आता है, जो मजबूती देने के साथ आसानी से नहीं खुलता है।

बैरल क्लैप लॉक- ट्विस्टेड लॉक संग आने वाली बहुत सुरक्षित मानी जाती, हालांकि खुद से बंद करना थोड़ा मुश्किल होता है।

सेफ्टी चेन- 10 Gram Gold Chain या नेकलेस आजकल महिलाओं को ज्वेलरी खरीदते वक्त छोटी सेफ्टी चेन लगवा सकते हैं। अगर मेन लॉक खुल भी जाए तो चेन गिरेगी नहीं।

ये भी पढ़ें- Duck Earrings: स्टाइल में क्लास, 10 साल की बेटी के लिए गोल्ड इयररिंग्स

क्लैप लॉक ढीला होने से बचाएं

अगर लॉक ढीला है और ये बार-बार आगे आ जाता है तो कहीं-कही न पेडेंट हल्का या फिर चेन बहुत स्लीक है। इस सिचुएशन से बचने के लिए ज्वेलरी से लॉक के साथ थोड़ा सा भारी छल्ला जोड़ें, इससे क्लैप गर्दन के पीछे ही रहेगी और कपड़ों पर कम फसेगी।

ये भी पढ़ें- Elephant Bangle: हाथी की सवारी हाथों पर ! एलिफेंट बैंगल डिजाइन

फैशन टेप का इस्तेमाल करें

यदि डीप नेक या ओपन बैक ड्रेस के साथ चेन पहनना चाहती हैं और लॉक बदलवाने का वक्त नहीं है तो आप डबल साइड फैशन टेप क यूज करें। इससे चेन अपनी जगह रहेगी।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Polki Earrings Designs: साड़ी हो या सूट, पोल्की ईयररिंग्स से आएगा इंस्टेंट रॉयल टच
मल्टीकलर चूड़ियों की 5 डिजाइन, होली पर हाथों में चमकेगा रंगों का जादू