Hoop Bali Gold Jhumka: बाली वाले झुमके, हूप इयररिंग्स लेटेस्ट डिजाइन

Published : Apr 26, 2026, 08:06 PM IST
gold hoop bali jhumki design

सार

Hoop Gold Bali Jhumka Design 22KT: गोल्ड इयररिंग्स की एक जैसी डिजाइन पहनकर बोर हो चुकी हैं तो कुछ अलग ट्राई करते हुए हूप गोल्ड बाली झुमका खरीदें, 5-10 ग्राम सोने में लेटेस्ट डिजाइन्स, जो फैशन के वर्सेटाइल ग्रेस का भी पूरा ध्यान रखेंगे। 

Hoop Jhumka Designs Latest: गोल्ड खरीदने का कोई मौका नहीं होता, अगर आप ज्वेलरी में इन्वेस्ट करना चाहती हैं तो मिनिमल डिजाइन वाले इयरिंग्स से हटकर हूप स्टाइल सोने के झुमका खरीदें, इसे केवल आप नहीं बल्कि आने वाले सालों में बिटिया रानी भी पहन सकेगी। यहां देखें ग्लोइंग- वोग लुक देने वाले ऐसी डिजाइन के लेटेस्ट आइडियाज जो न केवल एथनिक बल्कि ऑफिस वियर के लिए भी फर्स्ट क्लास च्वाइस हैं।

बीडेड वर्क हूप झुमकी बाली

अगर आप 5-10 ग्राम गोल्ड खरीदने का बजट लेकर चल रही हैं तो इस तरह के सॉलिड पैटर्न इयररिंग्स में निवेश करें। यह सॉलिड हूप लॉक विद लटकन झुमकी है, जिसे खास बारीक नक्काशी, इनग्रेविंग वर्क बनाया गया है। वैसे तो ये डिजाइन शुद्ध सोने पर है, हालांकि आप सुनार से कहकर रंग-बिरंगे स्टोन या मीनाकारी नग लगवाकर इसे और भी वर्सेटाइल लुक दे सकती हैं। 

3 ग्राम हूप गोल्ड बाली

हैवी इयररिंग्स में थोड़ा सा मिनिमल ग्रेस जोड़ते हुए आप 22kt Hoop Bali खरीदें, जो छोटे-छोटे घुंघरू और बॉल वर्क पर आता है। इसे 22 कैरेट पर है, जिससे टूटने-फूटने की टेंशन कम रहेगी। आप इसे रोजाना पहनने के लिए विकल्प बना सकती हैं। आपको बार-बार इयररिंग्स चेंज करना पसंद नहीं है तो इसे विकल्प बनाएं।

ये भी पढ़ें- Gold Ring: मोहनी एकादशी पर गोल्ड इन्वेस्ट, 1 Gram में बनवाएं 7 तरह की रिंग

ट्रेडिशनल झुमका गोल्ड बाली डिजाइन

यह Sone Ka Jhumka हूप बाली के साथ पारंपरिक+आधुनिक कला का अनूठा संगम पेश करता है। सोने के गोल छल्लों के साथ अटैच छोटी से झुमकी बहुत ही अट्रेक्टिव लुक दे रही है। इसकी सबसे बड़ी खासियत बारीक डिटेलिंग है, छोटे-छोटे सोने के मोती और लटकन रॉयल लुक देते हैं। साथ में लाइट लेजर कट वर्क इसे प्रीमियम और अलग सी शाइन देते हैं। आप बजट के हिसाब से इसे 5-7GRAM में बनवा सकती हैं।

सॉलिड गोल्ड झुमकी न्यू डिजाइन

बेसिक हूप बाली से हटकर ज्वेलरी कलेक्शन में झुमकी वेरिएशन जोड़ें। ये डिजाइन थोड़ी बड़ी और जालीदार है, इसे बनाने के लिए प्योर सॉलिड गोल्ड का यूज हुआ है जो इसे क्लासिक और खूबसूरत लुक देते हैं। साथ में हैवी हैगिंग बॉल और मोतियों हर 25+ से 50 वर्षीय महिलाओं पर खिलेंगी। आप इसे शादी-ब्याह से लेकर एनिवर्सरी या फेस्टिव सीजन में पहनें।

ये भी पढ़ें- Rajkot Jhalar Designs: कलरफुल शाइन ! रंग बिरंगी राजकोट झांझर के टॉप डिजाइन

2 ग्राम गोल्ड बाला झुमकी

Gold Jhumka Designs, उन महिलाओं के लिए बेस्ट है तो एथनिक आउटफिट पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। ये आपकी साड़ी-लहंगे को कंटेम्परेरी लुक देने में कमी नहीं रखेगा। इसमें बारीक नक्काशी बॉल विद मिनी झुमकी दी गई है, जो वायर रैपिंग डिटेल्ड वर्क पर आती है। आप इसे पहन सिंपलसिटी प्लेटफुल डीवा से कम तो नहीं लगने वालीं।

3d टेक्चर्ड हूप गोल्ड झुमकी

हूप विद झुमकी कॉम्बिनेशन पर ये Sone ki Gold Bali ट्रेंडी और मॉडर्न वाइब दे रही है। इसे डायमंड कटवर्क पर तैयार किया है। डिटेलिंग घुंघरू-मोती की बजाय लीफ शेप्ड पेंडेंट की है, जो इसे काफी हल्का और एयरी बनाता है। बीच में दिए गए नक्काशीदार गोल्ड बीड बोहो चिक लुक के लिए बेस्ट है। आप फ्यूजन फैशन पसंद करती हैं तो इसे चुनें जो रोजाना से ऑफिस वियर में हटकर और सोफिस्टिकेटेड लुक देगा।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

South Indian Maangtika Design: 22Kt गोल्ड के ये साउथ इंडियन मांगटिका डिजाइन, बढ़ाएंगे आपकी खूबसूरती
मोहनी एकादशी पर 16 श्रृंगार, साड़ी संग पहनें स्टोन सिल्क थ्रेड कड़ा सेट