गोल्ड प्लेटेड मिनिमल पायल के 6 डिजाइंस, जो हर आउटफिट के साथ देंगे एलिगेंट लुक

Published : Jun 22, 2026, 07:30 AM IST

Minimal Payal Designs: गोल्ड प्लेटेड मिनिमल पायल के 6 स्टाइलिश डिजाइंस, जो हर आउटफिट के साथ एलिगेंट लुक देंगे। डेली वियर से लेकर पार्टी तक के लिए परफेक्ट।

PREV
16

ज्वेलरी में इन दिनों मिनिमल डिजाइंस का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। खासतौर पर गोल्ड प्लेटेड पायल महिलाओं और लड़कियों के बीच काफी पसंद की जा रही हैं। ये पायल हल्की, स्टाइलिश और हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाती हैं। अगर आप भी सिंपल लेकिन आकर्षक पायल की तलाश में हैं, तो इन 6 डिजाइंस पर नजर डाल सकती हैं।

26

सिंगल चेन गोल्ड प्लेटेड पायल

सिंगल चेन वाली गोल्ड प्लेटेड पायल बेहद सिंपल और क्लासी लुक देती है। इसे डेली वियर के साथ-साथ ऑफिस लुक में भी आसानी से कैरी किया जा सकता है। आप इसे सिंगल पैर में पहनकर भी अपना चार्म बिखेर सकती हैं। हार्ट शेप लटकन के साथ यह पायल और भी स्टालिश दिख रही है।

36

बीड्स डिटेलिंग गोल्ड प्लेटेड पायल

गोल्ड प्लेटेड चेन में छोटे-छोटे बीड्स लगे हुए डिजाइंस पैरों को अट्रैक्टिव लुक देते हैं। इसे पार्टी और फेस्टिवल दोनों में पहना जा सकता है। नई नवेली दुल्हन तो इसे रेगुलर बेसिस पर पैरों में सजा सकती है। इस तरह के पायल आपको 2000 रुपए के अंदर मिल जाएगी।

46

डबल लेयर मिनिमल गोल्ड प्लेटेड पायल

अगर आप थोड़ा ट्रेंडी लुक चाहती हैं, तो डबल लेयर पायल बेहतरीन ऑप्शन हैं। इस पायल में सिंगल चेन के साथ नीचे में स्क्वायर शेप पैटर्न बनाया गया है। जो काफी खूबसूरत लग रहा है। इस तरह के पायल आप पर्व-त्योहार या फिर वेडिंग फंक्शन में एथनिक वियर के साथ पहन सकती हैं। वेस्टर्न ड्रेस के साथ आप इसे सिंगल पैर में ही पहनें।

और पढ़ें: सोने सा चमकेगा चेहरा, डेली में पहनें चौकोर टॉप्स के 7 नए डिजाइन

56

गोल्ड प्लेटेड बीड्स डिटेलिंग पायल

यह गोल्ड-टोन मिनिमल पायल छोटे बीड्स डिटेलिंग के साथ बेहद एलिगेंट और ट्रेडिशनल लुक देती है। मेहंदी लगे पैरों के साथ इसका डिजाइन और भी खूबसूरत नजर आता है, जो शादी और त्योहारों के लिए परफेक्ट है। हल्की और स्टाइलिश यह पायल साड़ी, सूट या एथनिक आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाती है।

66

लटकन गोल्ड प्लेटेड पायल

यह पायल डिजाइन काफी खूबसूरत और मॉडर्न टच लिए हैं। इसमें चेन के साथ गोल्ड प्लेटेड पाइप लटकन जोड़ा गया है। इस तरह का पायल आप कस्टमाइज करा सकती हैं। हर तरह के आउटफिट के साथ आपको एस्थेटिक लुक देने में मदद करेगी। हील्स के साथ जब आप इसे पहनेंगी तो हर किसी की नजर इस पर होगी।

और पढ़ें: Silver Kada Set: सिल्वर कड़ा के फैंसी डिजाइन, साड़ी-सूट संग लगेगी कमाल

Read more Photos on

Recommended Stories