Gold Polish Silver Kada Designs: अगर आप सोने की कंगन नहीं खरीद पा रहे हैं तो परेशान होने की बजाय गोल्ड पॉलिश सिल्वर कड़ा खरीदें। ये स्टाइल और फैशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देते हैं साथ ही दिखने में भी सुंदर लगते हैं।
22kt Gold Bangle Design खरीदना मानो मिडिल क्लास फैमिली के लिए सपने जैसा हो गया है। 2-3 ग्राम के लिए 30-40 हजार रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। ऐसे में 1 तोला सोने के कंगन सपने जैसा हो गया है। अगर आप भी कड़े बनवाने की सोच तो रही हैं लेकिन बजट और पैसे ये दोनों एलाऊ नहीं कर रहे हैं तो सिल्वर बैंगल खरीदें और इसमें सोने का पानी चढ़वाए। यह दिखने में असल गोल्ड सी चमक और ठाठ देंगे। फोटो गैलरी में देखें गोल्ड पॉलिश कड़ों की फैंसी डिजाइन्स।
26
सोने की पॉलिश वाले कड़ा डिजाइन
तस्वीर में दो तरह के ट्रेडिशनल South Indian Gold Bangle दिखाए गए हैं, जो टेंपल ज्वेलरी और फ्लोलर डिजाइन का शानदार कॉम्बो पेश करते हैं। कड़े के हिस्से में मां लक्ष्मी को उकेरा गया है, आप भी नग-स्टोन से कुछ हटकर चाहती हैं तो इसे चुनना बनता है। साथ ही एमराल्ड कट में रेड स्टोन लुक कंप्लीट कर रहे हैं। यह बैंगल्स स्लीक और पतली पट्टी पर हैं जो इसे क्लासी लुक देते हैं। इन्हें डेली वियर या छोटे-मोटे फंक्शन ले चुना जा सकता है। एक ग्राम गोल्ड में ऐसे कड़े 500-700रु तक मिल जाएंगे।
महाराष्ट्रियन कला से प्रेरित यह कड़े फूलों की आकृति और अमेरिकन डायमंड की बारीक नक्काशी पर आते हैं। इसमें मल्टीकलर स्टोन्स का इस्तेमाल किया गया है, जो शाही और एंटीक लुक देते हैं। आप भी कलरफुल लुक पसंद करती हैं तो इससे इंस्पिरेशन लें। मैट फिनिश वाले ऐसे कड़े आजकल चलन में है। आप इन्हें भारी Kanchipuram & Silk Saree संग स्टाइल कर कमाल लगेंगी।
सोने की पॉलिश पर आने वाले यह दोनों कड़े बहुत ही सुंदर और मॉडर्न डिजाइन पर आते हैं। अगर आप ट्रेंडी और फैशनेबल लुक पसंद करती हैं तो इन्हें क्लोसेट में शामिल करें। यह पारंपरिक और वेस्टर्न हर अटायर के साथ कमाल और शानदार लुक देंगे।
ट्विस्टेड बैंगल डिजाइन
लहरिया पैटर्न पर यह कड़ा बहुत ही क्लासी लुक दे रहा है। बीच में छोटे-छोटे अमेरिकन डायमंड क्लस्टर के तौर पर लगे हैं जो सादगी में चमक जोड़ते हैं। इन्हें रोजाना से लेकर ऑफिस वियर के लिए खरीदें। इसे सिंगल सेट और चूड़ी दोनों के साथ पहना जा सकता है।
जिग जैग स्टोन स्टडेड कड़ा
कटावदार और जिगजैग पैटर्न वाला यह चांदी का कड़ा रोज गोल्ड फिनिश और स्टोन पर हैं जो इसे डेली तो नहीं लेकिन शादी-पार्टी के लिए परफेक्ट है। इसमें पूरी गोलाई कवर करते हुए थोड़ी-थोड़ी दूर प व्हाइट स्टोन लगे हैं जो बिल्कुल Diamond Bangle जैसा लुक क्रिएट कर रहे हैं।
गोल्ड पॉलिश कड़े काफी ट्रेंड में है, इन्हें आम तौर पर 1 Gram Gold Jewelry पर बनाया जाता है। ये दिखने में बिल्कुल असली सोने जैसे दिखते हैं। अगर आप क्लासी और ट्रेडिशन एक साथ चाहती हैं तो वॉर्डरोब में लहरिया पत्ती स्टाइल स्टोन कड़ा शामिल करें। इसमें छोटे-छोटे क्यूबिक जिरकॉन नग लगाकर S पैटर्न में सेट किया गया है। यह स्लीक डिजाइन पर है, जो Churi Set के साथ कमाल लगेंगे।
ऐसी डिजाइन्स न्यूली ब्राइड्स पर खिलेंगी, इसे ओवल शेप और हरे रंग के स्टोन पर बनाया गया है। किनारे छोटे व्हाइट नगों की बॉर्डरिंग कमाल लग रही है। यह बैंगल काफी ज्यादा चौड़ा है, जिस वजह से कई जगहों पर इसे पाटला कड़ा भी कह जाता है। आप इसे बिना चूड़ी के पहने तो ज्यादा बढ़िया है। बाजार और ऑनलाइन एंटी टर्निश गारंटी पर इन्हें 1000रु के अंदर खरीदा जा सकता है।
66
फ्लोरल गोल्ड पॉलिश कड़ा (Gold Finish Floral Kada)
ऐसे कड़ा डिजाइन सुंदर और पारंपरिक फैशन के लिए बेस्ट है। फ्लोरल मोटिफ डिजाइन विद स्टडेड कॉम्बो खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। अगर आप ज्यादा ज्वेलरी खरीदना पसंद नहीं करती हैं तो इसे विकल्प बना सकती हैं। ऐसे डिजाइन्स सिंगल और चूड़ी दोनों के साथ गॉर्जियस लगेंगे। बाजार में 500रु तक इनकी ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी।
गोल्ड पॉलिश कड़े डिजाइन खरीदने की टिप्स (How to buy Gold Polish Bangles)
जब भी सोने की पॉलिश वाली कड़े चुन रहे हैं तो हाई पॉलिश या माइक्रो गोल्ड प्लेटिंग चुनें। इससे चमक लंबे समय तक बनी रहती है।
आप स्लीक और पतले डिजाइन की चूड़ियां चुनें, जो सिंगल और कंगन दोनों के साथ पहनी जा सकती है।
जहां बात स्टोरेज की है तो गोल्ड पॉलिश को लंबे समय तक टिकाऊ बनाने के लिए पानी और परफ्यूम से दूर रखें।
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।