
मेटल की बैंगल्स को लंबे समय तक पहनने पर वह घिस जाती हैं। चमक कम हो जाने पर ऐसी बैंगल्स किसी काम की नहीं रहती। अगर आप भी मेटल की घिसी हुई बैंगल्स को फेंकने का सोच रहे हैं, तो ऐसा बिल्कुल ना करें। आप इनका दोबारा इस्तेमाल कर सुंदर चूड़ियां तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि मैटल की बेंगल्स, गोटा पट्टी और पर्ल का इस्तेमाल करके कैसे खूबसूरत बैंगल्स बनाई जा सकती हैं।
सबसे पहले मैटल की दो से तीन बैंगल्स को ग्लू की मदद से आपस में जोड़ें। इसके बाद उसे कुछ देर तक सूखने दें। अब उसमें आप गोल्डन या फिर सिल्वर कलर की गोटा पट्टी लगाकर पूरा कर हवा में ड्राई करें। आपको ऐसे थोड़ा समय देना होगा ताकि गोटा पट्टी मेटल में आसानी से चिपक जाए।
आप चूड़ियों में रंगीन या फिर सफेद रंग की मोतियों को कुछ-कुछ दूरी पर लगाएं। आपको मार्केट में सफेद मोतियों की एक पट्टी भी मिल जाएगी, जिसे केवल ग्लू की मदद से चूड़ियों में चिपकाना पड़ेगा। ऐसा करते ही आप तीन से चार मेटल चूड़ी जोड़कर खूबसूरत कड़ा तैयार कर सकती हैं।
और पढ़ें: Gold Nose Pin: 10K में 7 गोल्ड नोज पिन के लेटेस्ट डिजाइंस, डेली वियर में दिखाएं ब्यूटी
अगर आप सिर्फ चमकीली गोटा पट्टी लेस का इस्तेमाल करने के बजाय कोई डिफरेंट तरीका अपनाना चाहती हैं, तो भी ऐसा मुमकिन है। आपको सिल्क के रंगीन धागों का इस्तेमाल करना होगा। आप चाहे तो नीले, पीले, हरे या गुलाबी रंग के सिल्क के धागे या कपड़ा खरीद सकती हैं। मेटल चूड़ी कंबाइन करने के बाद सिल्क कपड़े या धागों से लपेट। इसके बाद कुछ-कुछ दूरी में मोतियों को चिपका दें। अब इन मोतियों के पास से ही आपको सिल्वर या फिर गोल्डन गोटा पट्टी लेस को लगाना है। इससे कंगन काफी खूबसूरत दिखाई देंगे। आप अपनी स्पेशल साड़ी या फिर सूट के रंग के हिसाब से पुरानी घिसी मैटल से चूड़ियों से खूबसूरत कंगन तैयार कर सकती हैं।
और पढ़ें: Jhunka Gold Price: चमक संग शाहीपन ! साउथ इंडियन गोल्ड झुमका की लेटेस्ट वैरायटी