Green Lac Bangle Design: सावन चल रहा है और बिहार में बहुत सी शादीशुदा महिलाएं कांच नहीं बल्की लाख की चूड़ियां पहनती हैं। ऐसे में बिहार की उन सभी सुहागन महिलाओं के लिए लेकर आए हैं, हरे रंग लाख की चूड़ियां जिसे लहठी भी कहते हैं।
सावन का महीना सुहागिन महिलाओं के लिए खास माना जाता है। इस दौरान हरे रंग की चूड़ियों और लाख की पारंपरिक चूड़ियों का अट्रैक्शन बढ़ जाता है। अगर आप भी बिहारी लुक को मॉडर्न अंदाज देना चाहती हैं, तो ग्रीन लाख बैंगल की ये ट्रेंडी डिजाइनें आपके हाथों की खूबसूरती को और निखार सकती हैं।
26
फ्लोरल स्टोन लाख बैंगल
डार्क ग्रीन कलर में फ्लोरल पैटर्न में स्टोन का काम शानदार लुक दे रहा है। लाख बैंगल की ये खूबसूरत डिजाइन प्लने में स्टोन की खूबसूरती कमाल की लग रही है।
36
लाइट ग्रीन लाख बैंगल
डार्क ग्रीन कलर के लाख के बैंगल नहीं पहनना है और चाहते हैं ग्रीन में कुछ अलग शेड तो आफ ट्राई करें कुंदन वर्क वाली ये खूबसूरत लाइट ग्रीन लाख बैंगल सेट।
46
सिंपल स्टोन वर्क लाख बैंगल
सावन में डेली वियर के लिए सिंपल सोबर और एलिगेंट बैंगल चाहते हैं, जो आपके हाथों की सुंदरता को बढ़ाए तो आप इस तरह की बैंगल चुन सकते हैं। बीच में एक चौड़ा कड़ा और साइड में स्टोन वाली पतली लहठी है, जो डेली पहनने के लिए परफेक्ट है।
56
कुंदन वर्क लाख बैंगल
सावन में नई दुल्हन के लिए परफेक्ट लहठी की डिजाइन लेकर आए हैं। कुंदन के शानदार काम और खूबसूरत डिजाइन सावन में रेगुलर वियर के लिए कमाल की है। कुंदन वाली लाख कड़ा की ये डिजाइन सावन में हरियाली तीज या रक्षा बंधन में पहन सकती हैं।
66
गोल्डन स्टोन व्रक लाख बैंगल
गोल्डन स्टोन के बारीक काम के साथ लाख बैंगल की खूबसूरत डिजाइन बहुत खूबसूरत और बारीक काम के साथ सजी है। बैंगल की ये डिजाइन सावन के लिए परफेक्ट है। ग्रीन साड़ी या फिर रेड साड़ी के साथ लाख बैंगल की ये डिजाइन बहुत शानदार है।
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।