Baby Hay Pendant Design: बच्चों को आमतौर पर काले धागे में “हाय” पेंडेंट पहनाए जाते हैं, जिन्हें बुरी नजर से बचाने वाला माना जाता है। अगर आप भी अपने छोटे बच्चों के लिए नजर बट्टू या हाय पेंडेंट की तलाश में हैं, तो ये लेटेस्ट डिजाइन लें...
सोने या चांदी पर “हाय” लिखा हुआ पेंडेंट बच्चों को पहनाया जाता है। माना जाता है कि यह पेंडेंट बच्चों को बुरी नजर से बचाने में मदद करता है। इसलिए छोटे बच्चों के गले में काले धागे के साथ यह पेंडेंट पहनाने का चलन काफी पुराना है। आजकल ये हाय पेंडेंट कई तरह के शेप, साइज और डिजाइन में आते हैं, जो बच्चों को नजर से बचाने के साथ साथ बेहद स्टाइलिश भी लगते हैं। साथ ही, ये काफी लाइटवेट भी होते हैं, जिससे बच्चे इन्हें आराम से पहन सकते हैं।
बच्चों को नजर से बचाने के लिए आप चांदी के तीन कॉइन डिजाइन वाले पेंडेंट चुन सकते हैं। इसमें एक कॉइन पर “हाय”, दूसरे पर सूरज और तीसरे पर चंद्रमा बना होता है। माना जाता है कि यह डिजाइन बच्चों की ग्रह स्थिति को भी संतुलित रखने में मदद करता है और उन्हें बुरी नजर से बचाता है।
35
गोल्ड हाय पेंडेंट डिजाइन
सोने में हाय पेंडेंट आसानी से आधे से एक ग्राम तक बन जाते हैं। आप राउंड शेप कॉइन डिजाइन वाला पेंडेंट चुन सकते हैं, जिसके बीच में “हाय” लिखा हो और उसके चारों ओर सूरज जैसी डिजाइन बनी हो। यह डिजाइन बच्चों पर बेहद प्यारा लगता है।
45
इविल आई पेंडेंट डिजाइन
बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए “हाय” पेंडेंट के अलावा आप इविल आई पेंडेंट भी चुन सकते हैं। हार्ट शेप गोल्ड पेंडेंट में बीच में ब्लू कलर का इविल आई डिजाइन बना होता है, जो काले धागे या पतली चेन के साथ बेहद सुंदर लगता है।
55
पर्सनलाइज्ड हाय पेंडेंट
आजकल कई पेंडेंट्स में बच्चों के नाम या इनिशियल भी लिखवाए जाते हैं, जिससे इसमें एक पर्सनल टच मिलता है। आप किसी ज्वैलर के पास जाकर हाय पेंडेंट पर अपने बच्चे का नाम अंकित करवा सकते हैं। इससे पेंडेंट और भी ज्यादा क्यूट और पर्सनल लुक देता है।