
Jelly Earrings for Girls: अगर आपको इयररिंग्स डिजाइन में तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करना पसंद है और आप गोल्ड सिल्वर की जगह आर्टिफिशियल इयररिंग्स पहनते हैं, तो उसमें ये जेली पैटर्न चुनें, जो ट्रेंडी कलरफुल और प्लेफुल लुक के लिए परफेक्ट है। खासकर यंग गर्ल्स बीच वेकेशन, कॉलेज या कैजुअल लुक के लिए इसे ट्राई करें।
जेली इयररिंग्स अपने ट्रेंडी लुक के लिए यंग गर्ल्स के बीच बहुत पॉपुलर है। ये आमतौर पर रेजिन, सिलिकॉन और ट्रांसलूसेंट प्लास्टिक जैसे मटेरियल से बनते हैं, इसलिए ये दिखने में ट्रांसपेरेंट, ग्लॉसी और जेली जैसे होते हैं। सबसे बड़ी खासियत की ये बहुत लाइटवेट होते हैं, इसलिए लंबे समय तक या डेली वियर में इसे आसानी से पहना जा सकता है।
और पढ़ें- गोल्ड स्टड में टॉप्स का जादू, यू शेप में 7 बोहो चिक इयररिंग्स
अगर आप क्रिएटिव इयररिंग्स पहनना पसंद करती हैं, तो इस तरह के फ्रूट शेप के इयररिंग्स पहन सकती हैं। इसमें ऑरेंज शेप का बड़ा सा रिंग पैटर्न दिया हुआ है। इसमें हैंग करने के लिए एक हुक है। ये इयररिंग आपको क्यूट+ट्रेंडी लुक देगा।
फ्लोरल या लीफ डिजाइन में जेली इयररिंग्स ब्राइट, कलरफुल और फन डिजाइन में मिलते हैं, जो किसी भी आउटफिट पर प्लेफुल टच जोड़ते हैं। ये खासकर समर फैशन और वेकेशन लुक में बहुत अच्छे लगते हैं। यंग गर्ल्स अगर किसी बीच वेकेशन पर जा रही है, तो इस तरह का लीफ या फ्लोरल पैटर्न का जेली इयररिंग लें।
डेली वियर के लिए अगर आप जेली इयररिंग्स की तलाश में है, तो कंफर्टेबल लुक के लिए आप रंग बिरंगे कलर में राउंड शेप के स्टड इयररिंग्स चुनें। इसे आप अपनी ड्रेस की मैचिंग से या कंट्रास्ट में भी पहन सकते हैं।
गोल्ड हूप्स के साथ अगर आप प्लेफुल लुक ऐड करना चाहते हैं, तो इसके नीचे छोटी सी राउंड शेप की जेली या फ्रूट शेप की जेली अटैच करवाएं। ये वाटर रेसिस्टेंट और इजी टू मेंटेन होती है, इसलिए इसे आप लंबे समय तक पहन सकते हैं। इसका रंग भी फीका नहीं पड़ता है।
जेली इयररिंग्स बजट फ्रेंडली होते हैं, इसलिए कम कीमत में अगर आप ट्रेंडी एसेसरीज खरीदना चाहती हैं, तो जेली इयररिंग्स जरूर चुनें। आप सिल्वर हूप्स के साथ इस तरह के टेडी बेयर पैटर्न के जेली लें।