
कम दाम में चमक वाली ज्वेलरी आपके ओवरऑल लुक को सजा सकती हैं। जरूरी नहीं है कि आप हजारों रु खर्च करके ही सजें। नोज पिन से लगाकर इयररिंग्स के बेहतरीन डिजाइन आपको 500 रु के अंदर मिल जाएंगे। अगर कम दाम में ज्वेलरी बॉक्स खरीदना चाहती हैं, तो जानिए किन किन आइटम्स को खरीदा जा सकता है।
गोल्डन सी दिखने वाले नोज रिंग आपको आसानी से मार्केट में 50 से ₹100 में मिल जाएगी। अगर प्लेन नोज रिंग खरीद रही है तो इसकी चमक पर जरूर ध्यान दें। अगर नोज रिंग में थोड़ा सा डिजाइन भी लेंगे तो यह आपको थोड़ा सा महंगा पड़ेगा लेकिन फिर भी ₹100 के अंदर आप आसानी से सुंदर सी नोज रिंग खरीद सकती हैं।
सस्ते दाम में अगर महंगा लुक चाहिए, तो सोने सी चमकदार चांदबालियां आप खरीद सकती हैं। ऐसी चांदबालियां खूब चमकदार होती हैं और 200 रु में आसानी से मिल जाती हैं। इसमे चाहे तो मोती वर्क भी चुन सकती हैं। अगर आप ऑनलाइन के बजाय लोकल मार्केट में खरीदेंगी तो हो सकता है कि सुंदर चांदबालियां आपको आसानी से 100 रु के अंदर मिल जाएं।
चांदी के बिछिया महंगी आती है। अगर आप कम दाम में ज्वेलरी खरीदना चाहती हैं, तो ब्रास की चमकदार बिछिया खरीद सकती हैं। यह आसानी से आपको 50 से ₹100 में मिल जाएगी और पैरों को खूबसूरती से चमक देंगी। इन बिछिया को आपको पानी से बचा कर रखना है और वरना चमक फीकी पड़ जाएगी।
और पढ़ें: इस रक्षाबंधन धागा नहीं, भाई की कलाई पर बांधें सिल्वर राखी, देखें 10 रॉयल डिजाइन
गिलट की पायल कम दाम में आती है और कुंदन की चमक के कारण खूब चमकती भी हैं। आपको पतली पायल के फैंसी डिजाइन पहनकर पैरों को सजाना चाहिए। ऐसी पायल में आपको कड़ा पायल डिजाइन भी मिल जाएगी जिसकी कीमत 200 रु के अंदर होगी। इन पायलों की चमक बनाए रखने के लिए इन्हें पसीने और पानी से बचा कर रखें।
और पढ़ें: चांदबाली इयररिंग की ट्रेंडी डिजाइन, सावन में पहन लगें चांद का टुकड़ा