Gold Maang Tikka Jewellery: लटकन गोल्ड मांगटीका डिजाइंस, ब्राइड के लिए 5 पैटर्न

Published : Feb 07, 2026, 03:41 PM IST

गोल्ड मांगटीका डिजाइन (Gold Maang Tikka Design) ढूंढ रही हैं, तो यहां दिए गए 5 पैटर्न शानदार इंस्पिरेशन दे सकते हैं। अगर आप परफेक्ट ब्राइडल इंस्पिरेशन चाहती हैं, तो इन 5 डिटेल्ड डिजाइंस को समझकर अपनी पसंद तय कर सकती हैं।

PREV
15
लटकन गोल्ड मांगटीका डिजाइंस, ब्राइड के लिए 5 पैटर्न

ब्राइडल ज्वेलरी में मांगटीका (Maang Tikka) एक ऐसा पीस है जो पूरे लुक को रॉयल टच देता है। खासकर जब इसमें खूबसूरत लटकन (Pendant Drop) जुड़ी हो, तो इसकी एलिगेंस और भी बढ़ जाती है। आजकल ब्राइड्स ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न फ्यूजन डिजाइंस भी पसंद कर रही हैं, जिससे उनका लुक यूनिक दिखे।अगर आप अपनी शादी या किसी फंक्शन के लिए परफेक्ट गोल्ड मांगटीका डिज़ाइन (Gold Maang Tikka Design) ढूंढ रही हैं, तो यहां दिए गए 5 पैटर्न शानदार इंस्पिरेशन दे सकते हैं। अगर आप परफेक्ट ब्राइडल इंस्पिरेशन चाहती हैं, तो इन 5 डिटेल्ड डिजाइंस को समझकर अपनी पसंद तय कर सकती हैं।

25
फ्लोरल मोटिफ पेंडेंट मांगटीका

यह डिजाइन सॉफ्ट और फेमिनिन अपील देता है। फूल के आकार का गोल्ड पेंडेंट वाला ये फ्लोरल मोटिफ पेंडेंट मांगटीका शानदार आइटम है। डे-टाइम फंक्शन जैसे हल्दी या मेहंदी के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह चेहरे पर हल्का लेकिन एलिगेंट फोकस देता है और यंग ब्राइड्स के बीच काफी ट्रेंडिंग है।

35
टेंपल आर्ट लटकन मांगटीका डिजाइन

रॉयल और ट्रेडिशनल ब्राइड्स के लिए ये खास टेंपल आर्ट लटकन मांगटीका डिजाइन बेस्ट है। साउथ इंडियन टेंपल आर्ट इंस्पायर्ड पैटर्न में आपको देवी-देवता, मोर या ट्रेडिशनल शेप के साथ मैट गोल्ड फिनिश संग हैवी ड्रॉप कमाल लगेगा। यह डिजाइन खासकर सिल्क साड़ी या ट्रेडिशनल वेडिंग आउटफिट के साथ सूट करता है। 

मिनिमल चेन ड्रॉप मांगटीका

मॉडर्न ब्राइड्स के लिए सिंपल लेकिन स्टाइलिश ऑप्शन में ये पतली गोल्ड चेन (Gold Chain) वाला मिनिमल चेन ड्रॉप मांगटीका बेस्ट है। छोटा जियोमेट्रिक या मल्टी बीड्स वर्क पेंडेंट बिना ज्यादा भारी लटकन के कमाल लगेगा। रिसेप्शन या हल्के ब्राइडल लुक के लिए ये सही है। यह डिजाइन कंफर्टेबल होने के साथ फ्यूजन आउटफिट में भी फिट बैठता है।

45
मल्टी-लेयर स्टेटमेंट लटकन मांगटीका

हेवी और ड्रामेटिक ब्राइडल लुक के लिए आप गोल्ड में ऐसा फैंसी मल्टी-लेयर स्टेटमेंट लटकन मांगटीका डिजाइन चुनें। कई लेयर की चेन या बीड्स के साथ बीच में बड़ा सेंटर पेंडेंट ग्रेसफुल लगेगा। यह डिजाइन पूरे माथे को भरता है और ब्राइडल एंट्री के लिए शानदार स्टेटमेंट बनाता है। हैवी ज्वेलरी सेट के साथ पूरा रॉयल फिनिश देता है।

55
कुंदन-स्टोन लटकन गोल्ड मांगटीका

कुंदन-स्टोन लटकन गोल्ड मांगटीका सबसे क्लासिक ब्राइडल स्टाइल में से एक है। गोल्ड बेस पर हाथ से जड़ा कुंदन स्टोन वर्क बहुत शानदार लगता है। बीच में बड़ा ओवल या राउंड पेंडेंट और नीचे पर्ल (Pearl) या बीड्स की मल्टी-लेयर लटकन एक फैंसी चॉइस है। यह डिजाइन माथे के बीच में फोकस बनाता है और हैवी ब्राइडल सेट के साथ शानदार लगता है। खासकर रेड या मरून लहंगे के साथ इसका कॉन्ट्रास्ट बहुत अट्रैक्टिव दिखता है।

Read more Photos on

Recommended Stories