Marwari Bali Gold: राजस्थानी स्टाइल में 100% शान, मारवाड़ी गोल्ड हूप बाली डिजाइन

Published : Feb 02, 2026, 02:21 PM IST
gold hoop bali designs marwari style

सार

Ear Bali Design Gold Marwari: मारवाड़ी गोल्ड बाली की न्यू डिजाइन्स, जो परंपरा+फैशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं। आप भी कुछ यूनिक और अलग चाहती हैं तो बिटिया के लिए ऐसे सोने के इयररिंग्स खरीदें। 

4 Gram light weight gold earrings: बच्ची बड़ी हो रही है और फ्यूचर की टेंशन अभी से सताने लगी है तो क्यों न कुछ ऐसा खरीदा जाए तो बचपन से लेकर बड़े तक काम आए। ज्वेलरी ऐसी चीज है जिसके दाम समय के साथ बढ़ते ही जाते हैं। अगर आप गोल्ड में इन्वेस्ट करने की सोच रही हैं तो यहां देखें फैंसी मारवाड़ी हूप गोल्ड बाली डिजाइन्स, जो मजबूती के साथ खास बनावट पर आती हैं। इसमें राजस्थानी संस्कृति की झलक अलग से दिखाई देती है।

गोल्ड बाली इयररिंग्स

राजपूती और मारवाड़ी संस्कृति की अनूठी झलक पेश करने वाली ये गोल्ड बालियां नुकीले और फूलों वाले पैटर्न पर है। जिसे सोने के पतली सी तारों पर सजाया गया है। साथ में जालीदार नक्काशी और भी खूबसूरत लग रही है। बेटी इसे बिना किसी परेशानी के रोजाना पहन पाएगी। वैसे तो यह डिजाइन काफी सिंपल है, लेकिन आप चाहे तो लाल, नीले और हरे रंग के नग लगवा सकती हैं तो राजस्थान की पहचान है। आजकल मिनिमलिस्ट लुक के लिए  ऐसी Bali Design Gold पर खूब पसंद आ रही है।

ये भी पढ़ें- 22k Gold Maang tikka: बेटी के लिए 2gm में बनवाएं सुंदर गोल्ड मांगटीका

मारवाड़ी हूप बाली डिजाइन गोल्ड

मारवाड़ी कल्चर को शो करते हुए ये हूप बाली बेटी के कानों पर 100% खूबसूरत लगेगी। इसे हाफ मून विद बारीक कारीगरी पर बनाया गया है। साथ में नुकीले पैटर्न विद सफेद नग और प्यारे लग रहे हैं। सबसे नीचे की तफ तीन छोटे-छोटे गोल्डन बीड्स लगे हैं जो झुमका जैसा राजपूती और शाही लुक देता है। सुनार के यहां इस तरह की Bali Earrings in Gold आसानी से अन्य वैरायटी में मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें- Bracelet 1 Gram: कलाई से दिल तक, वेलेंनटाइन डे पर दें गोल्ड ब्रेसलेट

बीडेड हूप मारवाड़ी बाली

मारवाड़ी स्टाइल बीडेड इयररिंग्स मजबूती में नंबर वन होते हैं। इसे कई जगहों पर मटर दाना बाली भी कहा जाता है। इसे बारीक कटे दानों पर तैयार किया जाता है, जो न केवल कानों की सुंदरता बढ़ाती हैं, बल्कि पारंपरिक विरासत का हिस्सा भी है। इन्हें 22kt Gold Bali Designs Earrings पर ही चुनें, जो चमक संग स्टाइल भी कमाल की देंगे।

झुमकी स्टाइल हूप बाली

यह बाली बच्चियों के साथ मम्मी अपने लिए भी चुन सकती हैं। बाली के नीचे तरफ नक्काशी के साथ मोती पेंडेंट लगा है। साथ में लटकन खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। इसे बाली झुमकी का छोटा रूप भी कहा जाता है। यह 2-4 ग्राम में बनाया जा सकता है। आप चाहे तो मोती या मीनाकारी पैटर्न पर भी बनवाएं। 

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Glass Bangles Styling Ideas: सादा ग्लास बैंगल लगेंगी एक्सपेंसिव, 6 तरह से स्टाइल करें चूड़ियां
कुंदन स्टोन वर्क से गोल्ड प्लेटेड लुक, साड़ी के साथ ट्राई करें 6 कमरबंद